फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Nagar Panchayat office will be built in Rupaidiha with 1.25 crore

श्रावस्ती: रूपईडीहा में पौने दो करोड़ से बनेगा नगर पंचायत कार्यालय

Sun, 12 Feb 2023 04:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 12 Feb 2023 04:38 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat office will be built in Rupaidiha with 1.25 crore
रूपईडीहा(बहराइच)। नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र रूपईडीहा को शासन की ओर से नगर पंचायत का दर्जा तो दे दिया है लेकिन अभी तक कार्यालय की स्थापना न होने से विकास कार्य अधर में हैं। हालांकि शासन से पौने दो करोड़ से अधिक की लागत से नगर पंचायत रूपईडीहा के नवीन कार्यालय भवन बनाने के लिए स्वीकृति प्रदान कर आधी धनराशि का आवंटन कर दिया गया है। कार्यालय निर्माण के लिए पचपकरी में जमीन को चिन्हित किया गया है।वर्ष 2022 में नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद शासन ने साढ़े पांच करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत कर आधी धनराशि का आवंटन किया था। इससे कस्बावासियों को कस्बे में विकास की आस जगी थी, लेकिन नवसृजित नगर पंचायत का कार्यालय स्थापित न होने से नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्य ठप थे। प्रशासन की ओर से नगर पंचायत का अस्थाई कार्यालय ग्राम सचिवालय केवलपुर में बनाया गया था। प्रभारी ईओ अधिकारी रेनू यादव को प्रभारी बनाकर कार्यभार सौंपा गया था। स्थाई कार्यालय न होने से नगर पंचायतवासियों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही हैं। नवसृजित नगर पंचायत की नालियां व मार्ग जर्जर अवस्था में हैं। कई स्थानों पर लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। हालांकि अब प्रशासन की ओर से नगर पंचायत के नवीन भवन के निर्माण को लेकर पचपकरी में जमीन चिन्हित कर निमार्ण के प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed