फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Make mission power successful

मिशन शक्ति को सफल बनाएं

Sat, 21 Nov 2020 10:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
Make mission power successful
श्रावस्ती। अभियोजन कार्यालय का शनिवार को अपर निदेशक अभियोजन देवीपाटन मंडल गोंडा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संयुक्त निदेशक अभियोजन के नेतृत्व में पाक्सो एक्ट से संबंधित मामले में आरोपी को आजीवन कारावास का सजा दिलाए जाने पर उनकी सराहना की।
विज्ञापन

अपर निदेशक अभियोजन देवीपाटन मंडल गोंडा शैलेश कुमार शुक्ला शनिवार को श्रावस्ती पहुंचे। उन्होंने अभियोजन कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले अभियोजन कार्यालय के विभिन्न अभिलेखों की जांच की। इसके बाद उन्होंने जिले भर के कार्यों का जायजा लिया। साथ ही आवश्यक दिशा दिर्नेश भी दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी अभियोजक मिशन शक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करें। कोविड 19 के कारण न्यायालय के समक्ष साक्षियों का परीक्षण नहीं हो पा रहा है। इस वजह से मामलों के निस्तारण में विलंब हो रहा है। इसके लिए सभी अभियोजन अधिकारी व अभियोजन कार्यालय में तैनात सभी कर्मचारी कोविड-19 से बचाव करते हुए पूरी निष्ठा के साथ कार्य पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक अभियोजन श्रावस्ती योगेंद्र नाथ दीक्षित के पर्यवेक्षण में पाक्सो एक्ट से संबंधित मामलों में दिए गए आजीवन कारावास की सजा पर टीम की सराहना भी की। साथ ही जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में महिला संबंधी अपराधों में हुए जिला बदर के आदेश की भी सराहना की।

इस दौरान संयुक्त निदेशक अभियोजन के साथ ही वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी गजराज मिश्र, अभियोजन अधिकारी सत्यानंद सिंह, सहायक अभियोजन अधिकारी पंकज कुमार गौतम, आलोक कुमार पांडे, राहुल सिंह, रीतेश कुमार जायसवाल व आशुलिपिक अंकित कुमार सहित सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed