{"_id":"5e9dc4ec8ebc3ed5b64ab2d7","slug":"locks-hanging-at-12-purchasing-centers-fir-will-be-lodged-srawasti-news-lko5184249105","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 क्रय केंद्रों पर लटके ताले, दर्ज होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 क्रय केंद्रों पर लटके ताले, दर्ज होगी एफआईआर
विज्ञापन
जांच के दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी को बंद मिला साधन सहाकारी समिति गौसपुर।
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। गेहूं क्रय केंद्र को खोलने का आदेश पांच दिन पूर्व हुआ था, लेकिन जिले में 12 क्रय केंद्रों का ताला अभी तक नहीं खुल पाया है। जबकि चार दिन में 22 क्रय केंद्रों पर 1.67 प्रतिशत ही खरीद हो पाई। ऐसे में खाद्य विपणन अधिकारी ने बंद खरीद एजेंसियों को एक दिन का और अवसर दिया है। इसके बाद एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी जारी की है।
गेहूं खरीदने के लिए जिले में कुल 34 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इसमें खाद्य, पीसीएफ व भारतीय खाद्य निगम को ही खरीद की अनुमति दी गई है। सभी एजेंसियों को पंद्रह अप्रैल से गेहूं खरीद प्रारंभ करनी थी। लेकिन 12 केंद्र अभी तक जिले में खुले ही नहीं हैं। ऐसे में उस क्षेत्र के किसान अपनी उपज नहीं बेच पा रहे हैं। इस पर सोमवार को खाद्य विपणन अधिकारी राजेश कुमार ने बंद क्रय केंद्रों के प्रभारियों को एक नोटिस जारी किया है, जिसमें कहा है कि यदि सभी एजेंसियां मंगलवार से खरीद प्रारंभ नहीं करती हैं तो उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
इन एजेंसियों पर शुरू नहीं हुई खरीद
खाद्य विभाग द्वारा संचालित क्रय केंद्र इकौना, इसका लक्ष्य 780 एमटी है। पीसीएफ द्वारा संचालित साधन सहकारी समिति सिरसिया लक्ष्य 600 एमटी, पीसीएफ द्वारा संचालित साधन सहकारी समिति लालबौझा लक्ष्य 1200 एमटी, सहाकरी संघ मलहीपुर लक्ष्य 500 एमटी, साधन सहकारी समिति कथरामाफी व गौसपुर लक्ष्य 600-600 एमटी, साधन सहकारी समिति जमुनहा भवनियापुर लक्ष्य 800 एमटी, पीसीएफ इटरौली व तुलसीपुर लक्ष्य 700-700 एमटी, पीसीएफ इकौना लक्ष्य 800 एमटी, केएसएसएस इकौना लक्ष्य 1000 एमटी व किढिहौना 800 एमटी का ताला अभी तक नहीं खुला है।
विज्ञापन
यहां हुई सबसे कम खरीद
गेहूं क्रय केंद्र जहां खरीद हो रही है। उनमें साधन सहकारी समिति इमिलिया करनपुर ने अब तक 1.80 एमटी की खरीद की है। जो अब तक संचालित क्रय केंद्रों में सबसे कम की खरीद है। जबकि भारतीय खाद्य निगम क्रय केंद्र लक्ष्मननगर ने चार दिन में ही 55.250 एमटी की खरीद कर ली है। ऐसे ही साधन सहकारी समिति एकघरवा ने 42.300 एमटी, लक्ष्मनपुर बाजार ने 20 एमटी व खाद्य विभाग द्वारा संचालित सिरसिया ने 3.550 व साधन सहकारी समिति अकबरपुुर में 40.100, बैरागीजोत ने 48.60, नौबस्ता ने 76.100 की खरीद की है।
जो क्रय केंद्र अब तक नहीं खुले हैं। उन्हें अंतिम चेतावनी दी गई है। यदि इसके बाद भी वह निर्धारित समय में नहीं खुलते हैं तो उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
- राजेश कुमार, जिला खाद्य विपणन अधिकारी