फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Keep an eye on the decreasing and increasing water level of Rapti river

Shravasti News: राप्ती नदी के घटते व बढ़ते जलस्तर पर रखें नजर

Thu, 03 Aug 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 03 Aug 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Keep an eye on the decreasing and increasing water level of Rapti river
जमुनहा (श्रावस्ती)। राप्ती नदी के घटते बढ़ते जलस्तर पर नियमित तौर पर नजर रखी जाए। पहाड़ी इलाकों में होने वाली बारिश के कारण नदीं का जलस्तर कभी भी अचानक बढ़ सकता है। यह चेतावनी जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने दी। वह बृहस्पतिवार को लक्ष्मनपुर कोठी स्थित राप्ती बैराज का औचक निरीक्षण कर रही थी।
विज्ञापन


उन्होंने राप्ती बैराज के दायें तरफ स्थित राप्ती लिंक चैनल के टेल रेगुलेटर के चारों गेट का निरीक्षण कर इसके संचालन को भी परखा। इसके बाद उन्होंने राप्ती मुख्य नहर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान नदी का जलस्तर 127.00 सेंटीमीटर था, जो खतरे के निशान से 70 सेंटीमीटर कम था। इसके बाद उन्होंने मुख्य नहर से दोनों ओर से निकल रही तुलसीपुर व ददौरा रजवाहा का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डीएम ने सरयू नहर के संचालन की स्थिति की जानकारी लेते हुए रोस्टर के अनुसार नहर से पानी देने का निर्देश दिया। कलकलवा मर्जिनल बांध पहुंची डीएम ने निरीक्षण के बाद वहां मौजूद ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्या को भी जाना। इस मौके पर एसडीएम जमुनहा रामप्यारे, सहायक अभियंता अशोक कुमार, अवर अभियंता रवि यादव, सुनील वर्मा, सर्वेश कुमार मौर्य सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रचार के लिए वाहन रवाना
श्रावस्ती। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार के लिए संचालित प्रचार वाहनों को बृहस्पतिवार को विकास भवन से सीडीओ ने झंडी दिखा कर रवाना किया। सीडीओं अनुभव सिंह ने बताया कि यह जागरूकता वाहन जिले के सभी ब्लॉक में जाकर किसानों को फसल बीमा योजना से होने वाले फायदे के बारे में किसानों को जागरूक करेंगे।
सीडीओ ने कहा कि इस योजना में नामित इंश्योरेंस कंपनी का टोल फ्री नंबर 18008896868 है। इस पर किसान दैवीय आपदा से हुई फसल की क्षति की सूचना 72 घंटे में दे। जिले में धान, मक्का, अरहर एवं केला की फसल का बीमा किसान करा सकते हैं। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी अनिल प्रसाद मिश्र सहित अन्य मौजूद रहे।


लाभार्थी आधार से लिंक कराएं बैंक खाता
श्रावस्ती। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी अपना बैंक खाता आधार से लिंक कराएं। इसी के बाद केंद्र सरकार का ओर से दी जाने वाली सब्सिडी सीधे उनके खाते में आएगी। यह जानकारी जिला पूर्ति अधिकारी ने दी। उन्होंने अपील की कि जिले के सभी उज्ज्वला योजना के कनेक्शन धारक अपने उज्ज्वला गैस कनेक्शन से संबंधित बैंक से संपर्क कर अपने खाते का आधार लिंक तथा केवाईसी अवश्य कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed