{"_id":"619a80bb5bc651219c0d9883","slug":"improvement-in-cleanliness-ranking-bhinga-at-442-and-ikauna-at-492-srawasti-news-lko6054753163","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता रैंकिंग में सुधार, भिनगा 442 व इकौना 492वें स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता रैंकिंग में सुधार, भिनगा 442 व इकौना 492वें स्थान पर
विज्ञापन
श्रावस्ती के भिनगा में गली गली एकत्र कूड़ा
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। स्वच्छता रैंकिंग में जिले के दोनों निकाय की स्थिति सुधरी है। इसके बावजूद भिनगा अभी भी 442 व इकौना 492वें पायदान पर खड़ा है। इस खराब रैंकिंग का कारण दोनों नगरों में कूड़ा निस्तारण प्रबंधन, जल निकासी व दैनिक स्वच्छता का कोई ठोस प्रबंधन न होना है।
भारत सरकार ने नगरों की स्वच्छता रैंकिंग जारी की है। इस रैंकिंग को जिले को इस बार फिर शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। जारी रैंकिंग में भिनगा नगर पालिका क्षेत्र को 442वां व इकौना आदर्श नगर पंचायत को 492वां स्थान मिला है। ऐसे में देखा जाए तो इस रैंकिंग में वह नगर निकाय हैं जिनके पास स्वच्छता के क्षेत्र में अपनी कोई योजना है ही नहीं। इस खराब रैंकिंग का कारण कोई ठोस कूड़ा निस्तारण प्रबंधन व जलनिकासी की व्यवस्था न होना है।
भिनगा नगर में आज भी पूरे नगर का कूड़ा एकत्र कर मुख्य मार्ग व स्कूलों क सामने ही डाल दिया जाता है। जलनिकासी के मामले में पूरे नगर का कोई भी इनलेट आउटलेट है ही नहीं। जहां इच्छा हुई वहीं नाले व नाली का निर्माण कर दिया गया। इसका पानी कहां जाएगा। इसकी योजना भी निकाय के पास नहीं है। यही कारण है कि लगातार हो रहे स्वच्छता रैंकिंग में निकायों को निचले पायदान पर रह कर संतोष करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तर पर जिले की स्वच्छता रैंकिंग का तुलनात्मक चार्ट
स्थानीय निकाय का नाम वर्ष स्वच्छता रैंकिंग
भिनगा नगर पालिका 2019 721
भिनगा 2020 649
भिनगा 2021 442
इकौना आदर्श नगर पंचायत 2019 641
इकौना 2020 611
इकौना 2021 492
राज्य स्तर पर
भिनगा नगर पालिका 2020 381
भिनगा 2021 294
इकौना आदर्श नगर पंचायत 2020 371
इकौना 2021 327
नगर को ही बना दिया कूड़ा घर
नगर पालिका भिनगा की स्वच्छता रैंकिंग की स्थिति ठीक नहीं है। इसका कारण है कि नगर पालिका ने पूरे नगर को कूड़ा घर बना दिया है। ऐसा ही कुछ प्राथमिक विद्यालय के ठीक सामने व भिनगा बहराइच मार्ग पर ही इस तरह कई स्थानों पर कूड़ा घर बना हुआ है।
स्वच्छता रैंकिंग में हुआ सुधार
स्वच्छता रैंकिंग भले ही न्यूनतम पायदान पर हो। लेकिन इसमें फिर भी कुछ सुधार दर्ज किया गया है। 2020 में भिनगा जहां 649वें स्थान पर था। वहीं अब 442 स्थान पर पहुंच गया है। ऐसे ही इकौना 2020 में 611 स्थान पर था। अब 492 स्थान पर पहुंच गया है। यह सुधार लगातार जारी रहेगा। -परमानंद साहनी, जिला कार्यक्रम समन्वयक