फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   If someone bothers you on the way, use the helpline numbers

Shravasti News: राह चलते कोई करे परेशान तो हेल्प लाइन नंबरों का करें प्रयोग

Mon, 05 Jun 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 05 Jun 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
If someone bothers you on the way, use the helpline numbers
श्रावस्ती। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति कार्यक्रम चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सोमवार को टिकुहिया, मटखनवा, सोनवा, तुलसीपुर में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं व युवतियों को जागरूक किया गया। सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम तुलसीपुर में आयोजित चौपाल के दौरान महिला आरक्षी अर्जिता यादव ने महिलाओं को कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना सहित कई अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया।
विज्ञापन

महिला आरक्षी संज्ञा भारती ने बालिकाओं व ग्रामीण महिलाओं व बच्चियों को मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी देते हुए सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून एवं नियमों के संबंध में जागरूक किया। मटखनवा में आयोजित चौपाल के दौरान महिला आरक्षी विनीता देवी ने मौजूद महिलाओं व युवतियों को हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

जबकि सोनी देवी ने कहा कि आप लोगों को यदि किसी प्रकार की समस्या होती है या कहीं आने-जाने पर कोई अनजान व्यक्ति परेशान करता है तो हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। फोन करने वाली महिलाओं व बच्चियों का नाम पता गोपनीय रखा जाता है। इस दौरान महिलाओं को विभिन्न कानूनों, साइबर अपराध की जानकारी देते हुए पंफलेट वितरित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जांची बैंकों की सुरक्षा
श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देश पर सोमवार सभी थाना व चौकी प्रभारियों नेे बैंक जांच के लिए विशेष अभियान चलाया। पुलिस ने बैंक के आसपास, अंदर बाहर सघन जांच कर बैंक में लगे सीसीटीवी, सायरन व संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की जांच की। साथ ही पुलिस कर्मियों ने बैंक में उपस्थित लोगों को साइबर क्राइम सहित अन्य जानकारी देकर जागरूक रहने के लिए प्रेरित भी किया। वहीं बैंक कर्मियों को निरंतर सीसीटीवी कैमरों की जांच करते रहने की बात कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed