{"_id":"6952cbaaa47121b3170b51f5","slug":"if-sexual-harassment-occurs-at-the-workplace-inform-immediately-shravasti-news-c-104-1-slko1011-116868-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: कार्यस्थल पर हो लैंगिक उत्पीड़त, तो तुरंत दें सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: कार्यस्थल पर हो लैंगिक उत्पीड़त, तो तुरंत दें सूचना
Tue, 30 Dec 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 30 Dec 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
एसएसबी 62वीं वाहिनी मुख्यालय में हुई कार्यशाला में मौजूद एसएसबी जवान।- स्रोत: एसएसबी
श्रावस्ती। एसएसबी 62वीं वाहिनी मुख्यालय भिनगा में सोमवार को सेक्सुअल ह्रासमेंट विषयक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। द्वितीय कमान अधिकारी ललेंद्र रत्नाकर के नेतृत्व में आयोजित कार्यशाला में पुलिस कर्मियों ने एसएसबी जवानों को कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न से संबंधित जानकारी दी, बचाव व कानूनी प्रावधान भी बताए।
कार्यशाला में उप निरीक्षक प्रेमानंद यादव, आरक्षी पम्मी शाहू, शांति शुक्ला व सरिता जायसवाल ने जवानों को लैंगिक उत्पीड़न की परिभाषा, इसके विभिन्न स्वरूपों, कानूनी प्रावधानों, शिकायत प्रक्रिया व पीड़ितों के अधिकारों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
प्रेमानंद यादव ने बताया किसी भी प्रकार के लैंगिक उत्पीड़न को सहन न करते हुए समय रहते उसकी सूचना संबंधित अधिकारियों या आंतरिक शिकायत समिति को देना आवश्यक है। इससे सुरक्षित, सम्मानजनक और भयमुक्त कार्य वातावरण बना रहता है। द्वितीय कमान अधिकारी ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं सुरक्षा बल में अनुशासन, आपसी सम्मान और सकारात्मक कार्य संस्कृति को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।