फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Husband hanged himself after killing his wife and three children in Maniharanpurwa

Shravasti News: मनिहारनपुरवा में पत्नी व तीन बच्चों की हत्या कर फंदे से लटका पति

Sat, 15 Nov 2025 01:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Husband hanged himself after killing his wife and three children in Maniharanpurwa
घटना स्थल पर जांच करने पहुंचे एसपी, एएसपी व एसडीएम। - फोटो : घटना स्थल पर जांच करने पहुंचे एसपी, एएसपी व एसडीएम।
श्रावस्ती/इकौना। इकौना की ग्राम पंचायत कैलाशपुर के मजरे मनिहारनपुरवा में शुक्रवार सुबह एक परिवार मृत अवस्था में मिला। पत्नी व तीन बच्चों के शव जहां बिस्तर पर पड़े थे, वहीं पति का शव फंदे से लटकता मिला। हृदय विदारक घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। एसपी राहुल भाटी ने टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच की। पुलिस का कहना है कि पत्नी व तीन बच्चों की हत्या के बाद पति ने खुदकुशी की है। वहीं, क्षेत्र में चर्चा है कि पत्नी के प्रेम-प्रसंग से खफा होकर पति ने आवेश में घटना को अंजाम दिया और खुद भी जान दे दी।
विज्ञापन

मनिहारनपुरवा निवासी रोज अली (35) जीविकोपार्जन के लिए पत्नी शहनाज (30), दो बेटियों तबस्सुम (06) व गुलनाज (04) औ बेटे मुईन (02) के साथ मुंबई में रहते थे। पांच दिन पहले सीताद्वार मेला देखने के लिए परिवार के साथ घर लौटे थे। शुक्रवार सुबह देर तक न उठने पर रोज अली की सौतेली मां फातिमा ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को सूचना दी।
विज्ञापन

सौतेली बहन रुबीना ने खिड़की से झांककर देखा तो रोज अली का शव पंखे से लटकता मिला। वहीं, पत्नी शहनाज व तीनों बच्चों के शव बिस्तर पर पड़े दिखे। इससे रुबीना चीख पड़ी। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा और अंदर दाखिल हुए। ग्राम प्रधान विजय कुमार ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। पांच मौतों की सूचना से पुलिस में भी हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी अखिलेश पांडेय फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, कुछ देर बाद एसपी राहुल भाटी, एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम, सीओ इकौना भरत पासवान, सीओ अपराध आलोक सिंह भी पहुंच गए। पुलिस ने जांच के बाद पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति ने पत्नी व बच्चों की हत्या कर की आत्महत्या : एसपी
घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी राहुल भाटी ने बताया कि फील्ड यूनिट ने जांच कर व साक्ष्य जुटाए हैं। प्रारंभिक जांच में जानकारी मिली है कि सभी शव बंद कमरे में मिले हैं और ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर रोज अली के शव को फंदे से नीचे उतारा। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि रोज अली ने पत्नी व बच्चों की गला घोंटकर हत्या की। इसके बाद खुदकुशी कर ली। बच्चों की मौत सांस की कमी से हुई है, जो गला दबाकर या तकिए से मुंह दबाकर हत्या हो सकती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सब स्पष्ट हो जाएगा। कुछ दिन पहले पति व पत्नी में मायके जाने को लेकर विवाद हुआ था। घटना के पीछे के अन्य कारणों को भी स्पष्ट किया जा रहा है।


मुंबई में किसी युवक से प्रेम प्रसंक की चर्चा
मनिहारनपुरवा गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोगों में चर्चा है कि पत्नी शहनाज का मुंबई में किसी युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है। फोन पर बातचीत व प्रेम-प्रसंग को लेकर आए दिन दंपती में विवाद होता था। इसी विवाद के चलते रोज अली ने इतना बड़ा कदम उठाया और एक ही झटके में पूरे परिवार को मौत की नींद सुला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed