फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Hang lock on all shops Skip essential service

आवश्यक सेवा को छोड़ सभी दुकानें पर लटका ताला

Sun, 12 Jul 2020 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Hang lock on all shops Skip essential service
श्रावस्ती। जिले में लॉकडाउन के दूसरे दिन बाजार सहित मुख्य मार्गों पर सन्नाटा पसरा दिखा। कुछ आवश्यक सेवाओं को छोड़ कर शेष सभी दुकानें बंद रहीं। वहीं लॉकडाउन का कड़ाई से अनुपालन कराने के लिए पुलिस अधिकारियों ने ने प्रमुख बाजारों में पैदल मार्च कर स्थिति का जायजा लिया। इसके साथ ही मातहतों को कोरोना प्रोटोकाल का अनुपालन कराने का सख्त निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

प्रदेश सहित जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसे देखते हुए शासन की ओर से 55 घंटे के लिए लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। लॉकडाउन के दूसरे दिन रविवार को भिनगा व इकौना नगर सहित गिलौला, सिरसिया, जमुनहा, मल्हीपुर, वीरगंज, पटना, कटरा सहित सभी कस्बे, बाजार व मार्गों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

रविवार को अवकाश होने के कारण लोग अपने घरों में ही रहे। सिर्फ दवा आदि आवश्यक सेवाओं की दुकानें ही कुछ चुनिंदा स्थानों पर खुली रही। वहीं लॉकडाउन का कड़ाई से अनुपालन कराने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने मातहतों के साथ इकौना कस्बे में पैदल मार्च कर स्थिति का जायजा लिया गया। उन्होंने संजय पार्क तिराहे से बेचू बाबा तक कस्बे का भ्रमण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने साथ में मौजूद थाना प्रभारी अनिल दीक्षित व एसएसआई राजेंद्र कनौजिया आदि को लॉकडाउन का कड़ाई से अनुपालन कराने, बैरियर व चेकपोस्ट पर ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को सतर्कता पूर्वक काम करने तथा कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क, ग्लब्स आदि का प्रयोग करने का निर्देश दिया।

इसके बाद एएसपी ने गिलौला पहुंच कर कस्बे में पैदल गश्त कर स्थिति का जायजा लिया। जबकि पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर हौसला प्रसाद ने भिनगा नगर का भ्रमण कर लॉकडाउन की स्थित का जायजा लेते हुए कस्बे के साथ बैरियर व चेकपोस्ट आदि पर सुरक्षा व्यवस्था को देखा। इसके साथ ही मातहतों को अनावश्यक रुप से विचरण करने वालों व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed