फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Tablets given to meritorious students and monitors.

Shravasti News: मेधावियों और मॉनिटरों को दिए टैबलेट

Fri, 04 Sep 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 04 Sep 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Tablets given to meritorious students and monitors.
जगतजीत इंटर कॉलेज में मिले टैबलेट दिखाते विद्यार्थी
कटरा। जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना में बृहस्पतिवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों और कक्षा मॉनिटरों को टैबलेट दिए गए। उन्हें तकनीकी का उपयोग कर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय प्रबंधक राकेश कुमार खरे ने कहा कि शिक्षा जहां से मिले, उसे ग्रहण करना चाहिए। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी के विशेष महत्व पर जोर दिया। विद्यार्थियों को तकनीकी का प्रयोग कर अधिक ज्ञान प्राप्त करने की सलाह दी गई। हाईस्कूल के मेधावियों और कक्षा छह से 12 तक के मॉनिटरों को एक-एक टैबलेट देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य राम बिहारी वाजपेयी ने शिक्षा को जीवन में अनमोल बताया। उन्होंने कहा कि इसके प्रति सजग रहना सभी विद्यार्थियों का दायित्व है। इस अवसर पर शिक्षक शैलेंद्र कुमार वर्मा और हनुमान प्रसाद भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed