फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Government serious for the upliftment of the disabled: Governor

दिव्यांगों के उत्थान के लिए सरकार गंभीर : राज्यपाल

Wed, 28 Jun 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 28 Jun 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Government serious for the upliftment of the disabled: Governor
श्रावस्ती। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को भिनगा में संयुक्त जिला चिकित्सालय में उच्चीकृत जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का शुभारंभ किया और कहा कि सरकार दिव्यांगों के उत्थान के लिए गंभीर है। इसके बाद कलेक्ट्रेट स्थित तथागत हाल पहुंचीं राज्यपाल ने 2247 दिव्यांगों को एक करोड़ 86 लाख रुपये के 3806 उपकरण प्रदान किए।
विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर सांसद राम शिरोमणि वर्मा, अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्रा, श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडे, भिनगा विधायक इंद्राणी वर्मा, एमएलसी डा. प्रज्ञा त्रिपाठी, आयुक्त देवीपाटन मंडल गोंडा योगेश्वर राम मिश्रा, डीएम कृतिका शर्मा, एसपी प्राची सिंह व सीडीओ अनुभव सिंह ने राज्यपाल का स्वागत किया। इसके बाद संयुक्त जिला चिकित्सालय में स्थित उच्चीकृत जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का राज्यपाल ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने केंद्र का निरीक्षण भी किया। उन्होंने संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा का भी निरीक्षण किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट के तथागत हाल पहुंचीं राज्यपाल को डीएम ने रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया। राज्यपाल ने एडिप योजना के तहत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) कानपुर के सहयोग से एक करोड़ 86 लाख रुपये के 3806 कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण 2247 दिव्यांगों को प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनजन तक पहुंचे योजनाओं की जानकारी तभी मिलेगा लाभ
तथागत हाल में नि:शक्तों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए तमाम योजनाएं संचालित कर रही है। इसका लाभ सभी पात्रों को मिले। अधिकारी व जन प्रतिनिधि से लेकर ग्राम प्रधान तक को यह पता होना चाहिए कि उनके यहां कितने दिव्यांग हैं।
इस दौरान राज्यपाल ने एनीमिया मुक्त भारत पुस्तिका का विमोचन भी किया। इस मौके पर एलिम्को के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक प्रवीण कुमार, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की प्रदेश महासचिव डा. हिमा बिंदु नायक, जिला आपदा विशेषज्ञ व सचिव रेडक्रॉस अरूण कुमार मिश्रा एडीएम अमरेन्द्र कुमार वर्मा, उप सचिव दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग सुरेश चन्द्र तामता, एडीएम न्यायिक सुभाष चन्द्र यादव, एएसपी प्रवीण कुमार यादव मौजूद रहे।

आंगनबाड़ी केंद्रों को मिली किट
राज्यपाल के निर्देश पर उनके विशेष कार्याधिकारी अशोक देसाई ने सीडीओ अनुभव सिंह के साथ सिरसिया में बने किसान कल्याण केंद्र सभागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इंडो नेपाल क्षेत्र के 10 आंगनबाड़ी केन्द्रों को आंगनवाड़ी किट प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed