{"_id":"639b610b3eb0056c7c5eda35","slug":"fog-slowed-down-the-speed-of-vehicles-srawasti-news-lko6620346157","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: कोहरे ने धीमी की वाहनों की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: कोहरे ने धीमी की वाहनों की रफ्तार
विज्ञापन
सुबह दस बजे कुछ ऐसा छाया रहा कोहरा
- फोटो : SRAWASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी व विगत तीन दिनों से चल रही तेज पछुआ हवा के कारण तराई में मौसम का मिजाज ठंडा हो गया। देर शाम शुरू हुआ घने कोहरे का दौर गुरुवार सुबह ग्यारह बजे तक जारी रहा। ऐसे में जहां लोग ठंड से बचने के लिए खुद को गर्म कपड़ों में समेटे रहे। वहीं कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही।
दिसंबर माह का पहला पखवाड़ा बीत चुका है। बुधवार शाम से आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही पश्चिमोत्तर हवा से मौसम का मिजाज अचानक ठंडा हो गया है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण गुरुवार को मौसम का पारा लुढक़ कर न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं आर्द्रता 65 प्रतिशत होने के कारण मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। बुधवार शाम शुरू हुआ घने कोहरे का दौर गुरुवार सुबह दस बजे तक जारी रहा।
घने कोहरे के कारण भिनगा से सिरसिया व ताल बघौड़ा जाने वाली आखिरी बस बुधवार को काफी देर में पहुंची। वहीं बहराइच से रात साढ़े दस बजे भिनगा पहुंचने वाली प्राइवेट बस रात साढ़े ग्यारह बजे के करीब भिनगा पहुंची। सहालग होने के कारण बिना पूर्व तैयारी मांगलिक आयोजनों में शामिल होने गए लोग ठंड से परेशान दिखे।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह 11 बजे तक घने कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही। अचानक बढ़ी ठंड से बचने के लिए नगरीय क्षेत्र में लोग जहां गर्म कपड़ों का सहारा लेते दिखे। वहीं सिरसिया व जमुनहा के तराई क्षेत्र सहित राप्ती के कछार में बसे गांव के लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेने को विवश रहे। दिन में धूप निकलने के कारण मौसम कुछ घंटों के लिए सामान्य रहा।