फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   A young man jumped into the Saryu Canal.

Shravasti News: युवक ने सरयू नहर में लगाई छलांग

Sat, 29 Aug 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 29 Aug 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
A young man jumped into the Saryu Canal.
तुलसीपुर। भिनगा के नई बाजार निवासी धर्मराज (30) शुक्रवार को अपने ससुराल मल्हीपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर कोठी गए थे। जहां से शनिवार दोपहर पत्नी गीता, साले अरविंद कुमार व साढ़ू आजाद के साथ वापस घर लौट रहे थे। राहगीरों ने बताया कि इस दौरान तीनों का आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद अचानक धर्मराज ने ककरदरी जंगल के पास राप्ती योजक नहर में छलांग लगा दी। पानी का बहाव तेज होने से कुछ ही मिनट में धर्मराज नहर के पानी में गायब हो गया। परिजनों की सूचना पर मल्हीपुर थाना प्रभारी महेंद्र कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उनकी तलाश शुरू की। थाना प्रभारी ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है। युवक के तलाश में एसडीआरएफ से भी मदद ली जाएगी। युवक ने नहर में छलांग क्यों लगाया है, इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed