फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Players united; the spirit of sportsmanship resonated on the field.

Shravasti News: जुड़े खिलाड़ी, मैदान पर गूंजी खेल भावना

Sat, 29 Aug 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 29 Aug 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Players united; the spirit of sportsmanship resonated on the field.
खेल
श्रावस्ती। राष्ट्रीय खेल दिवस पर शनिवार को मेरा युवा भारत के तत्वावधान श्री प्रेम कुमार शुक्ला इंटर कॉलेज एकघरवा में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार मौर्य व मेरा युवा भारत के जिला युवा अधिकारी मनीष चंद्र चौधरी ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस दौरान आयोजित बालक वर्ग की दो सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अरुण कुमार ने पहला, वैभव ने दूसरा और गुलशन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में प्राची शुक्ला की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। प्रांजलि शर्मा की टीम दूसरे स्थान पर रही। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्राची ने पहला, सतवी ने दूसरा और खुशी शुक्ला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान शिक्षक मनोज कुमार तिवारी, प्रदीप कुमार शुक्ला, राम कुमार द्विवेदी, बीरेंद्र प्रताप द्विवेदी, नीरज द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


अलक्षेेंद्र इंटर कॉलेज की टीम ने जीता हॉकी का मुकाबला


श्रावस्ती। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर शनिवार को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने हॉकी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के साथ स्वयं हॉकी स्टिक से खेलकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील तिवारी रहे। इस अवसर पर अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा और स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम के बीच हॉकी मुकाबला हुआ। इसमें अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्टेडियम की टीम को पराजित किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है। हॉकी खिलाड़ी को स्वस्थ, मजबूत, फुर्तीला और एकाग्रचित्त होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद को उनके अद्भुत खेल नियंत्रण के कारण हॉकी का जादूगर कहा जाता है। उन्होंने ओलंपिक में भारत को लगातार तीन स्वर्ण पदक दिलाए थे। क्रीड़ा अधिकारी बृजेश कुमार सोनी ने बताया कि तीन दिवसीय खेल आयोजन में हॉकी, साइकिल, फुटबॉल और एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं होंगी। इसका उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना है। आयोजन खेलेगा भारत-जीतेगा भारत की तर्ज पर किया जा रहा है। इस दौरान प्राचार्य ज्योति प्रकाश पांडेय, हॉकी कोच मुनव्वर हुसैन आदि मौजूद रहे।

खेल

खेल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed