फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Flood affected villagers protested by blocking Buddhist circuit

बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों ने बौद्ध परिपथ जाम कर किया प्रदर्शन

Sun, 09 Oct 2022 11:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Flood affected villagers protested by blocking Buddhist circuit
मोहम्मदपुर राजा के ग्रामीणों ने बौद्घ तपोस्थली को किया जाम - फोटो : SRAWASTI
इकौना (श्रावस्ती)। बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे ग्रामीणों की मदद का सरकारी दावा हवा हवाई साबित हो रहा है। हकीकत में पीड़ित परिवारों को भोजन तो दूर पानी भी नसीब नहीं हो रहा है। दो दिनों से राहत न मिलने से नाराज मोहम्मदपुर राजा के ग्रामीणों ने रविवार को बौद्ध परिपथ जाम कर प्रदर्शन किया। मवेशियों के साथ सड़क पर डट गए। इस दौरान मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार दिखी।
विज्ञापन

राप्ती बैराज पर भले ही जलस्तर घट रहा हो, लेकिन कछार के गांवों में पानी तेजी से बढ़ रहा है। इससे लोगों के सामने भोजन व पानी का संकट पैदा हो रहा है। मवेशियों के लिए भी चारे का संकट हो गया है। प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी कागजी कोरम पूरा कर रहे हैं। इससे नाराज इकौना के ग्राम मोहम्मदपुर राजा व उसके सभी मजरों के ग्रामीणों ने बौद्ध परिपथ स्थित पेटहरिया पुल जाम लगाकर प्रदर्शन किया। ग्रामीण मवेशियों के साथ सड़क पर बैठ गए। क
विज्ञापन

करीब एक घंटे तक मार्ग जाम रहा, लेकिन कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा। इससे माग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीणों का आरोप था कि गांव के सभी मजरों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। इसके बावजूद प्रशासन न तो बाढ़ में फंसे लोगों को निकाला रहा है और न ही उन्हें भोजन-पानी सहित मूलभूत सुविधाएं दे रहा है। दो दिनों से बाढ़ में फंसे लोगों के घरों में चूल्हे नहीं जले हैं। परिवार में छोटे-छोटे बच्चे भूख से परेशान हैं। बाद में थाना प्रभारी, इकौना संतोष तिवारी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर लोगों को हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed