फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Fines will be fined if you do not get a mask

बिना मास्क व गमछा मिले तो लगेगा जुर्माना

Thu, 27 Aug 2020 09:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Fines will be fined if you do not get a mask
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके बावजूद लोग कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में जो भी लोग चाहे वह पुरुष हो अथवा महिला, वृद्ध हों अथवा किशोर यदि वह बगैर मास्क व गमछा बांधे टहलते मिले तो उनसे जुर्माना वसूल किया जाए। साथ ही साथ अनावश्यक रूप से बाजार में टहलने व यातायात नियमों का अनुपालन न करने वालों पर भी कठोर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

यह बातें गुरुवार को भिनगा नगर में पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने कही। इस दौरान उन्होंने नगर के कई बैंक शाखाओं में पहुंच कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था भी जांची। प्रभारी निरीक्षक भिनगा देवेंद्र कुमार पांडे ने नगर में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर दद्दन सिंह के नेतृत्व में मल्हीपुर पुलिस, निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में गिलौला पुलिस ने थाना क्षेत्र के बैंकों की सुरक्षा जांची गई।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने बैंक के आसपास व अंदर बाहर सघन जांच कर बैंक में लगे सीसीटीवी, सायरन व संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की जांच की। वहीं क्षेत्राधिकारी इकौना तारकेश्वर पांडे के नेतृत्व में चौकी पुलिस ने इकौना कस्बे के बैंक में लगे सीसीटीवी, सायरन व संदिग्ध व्यक्तियों सहित वाहनों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही वहां अनावश्यक रूप से मौजूद लोगों को बैंक के आसपास जमावड़ा न लगाने, बगैर मास्क व गमछा लगाए बाहर न निकलने की चेतावनी भी दी। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने मौजूद लोगों को कोरोना वायरस से सुरक्षा एवं बचाव के टिप्स भी बताए। पुलिस ने लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करने तथा मास्क, सैनिटाइजर आदि का उपयोग करने की सलाह भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed