{"_id":"647a228447089ead8c0c95e8","slug":"fear-of-action-no-care-for-life-people-tripling-without-helmet-srawasti-news-c-13-1-268595-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: कार्रवाई का डर न जिंदगी की परवाह, बिना हेलमेट ट्रिपलिंग कर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: कार्रवाई का डर न जिंदगी की परवाह, बिना हेलमेट ट्रिपलिंग कर रहे लोग
Fri, 02 Jun 2023 10:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 02 Jun 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
चौराहे पर मौजूद पुलिस बनी मूक दर्शक, कागजों में ही हो रही कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। आए दिन हो रही मार्ग दुर्घटनाआं में लोग जिंदगी से हाथ धो रहे हैं। वहीं वाहन जांच अभियान के दौरान नियमों को तोड़ने वाले जुर्माना भी अदा कर रहे हैं। इसके बावजूद लोग बिना हेलमेट ट्रिपलिंग कर रहे हैं।
सहालग में पैसा बचाने के लिए लोग बिना हेलमेट पूरा परिवार मोटरसाइकिल पर बैठाकर आते-जाते देखे जा रहे हैं। बाइक पर तीन से पांच लोग देखे जा सकते हैं। तिराहों व चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मी सब कुछ देख कर भी मूक दर्शक बने हुए हैं।
पटरियों पर अतिक्रमण भी वजह
गिलौला क्षेत्र में बौद्ध परिपथ सहित जमुनहा-बहराइच मुख्य मार्ग स्थित तुलसीपुर व चिचड़ी चौराहे पर पटरियां अतिक्रमण की चपेट में हैं। यहां पटरियों पर स्थानीय दुकानदार काबिज हैं। ये लोग पटरियों पर भवन निर्माण सामग्री सहित लकड़ी व वाहन आदि खड़ा कर देते हैं। ऐसे में मार्ग पर जहां अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न होती है वहीं ओवरलोडिंग के कारण आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। इसके बावजूद न तो पटरियों से अतिक्रमण हटाया जा रहा है और न ही मार्ग पर वाहन खड़ा करने वालों पर कार्रवाई ही की जा रही है।