फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Drains are choked, people will struggle with waterlogging in the rainy season

Shravasti News: नाले हैं चोक, बरसात में जलभराव से जूझेंगे लोग

Sun, 28 May 2023 10:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
Drains are choked, people will struggle with waterlogging in the rainy season
जून में दस्तक दे सकता मानसून, नहीं हुई नालों से सिल्ट की सफाई
विज्ञापन

श्रावस्ती। जिले में जून माह के अंतिम पखवारे में मानसून दस्तक दे सकता है। इसके बावजूद नगर में अभी नालों की सफाई का कार्य प्रारंभ नहीं कराया गया है। सिल्ट जमा होने के कारण मुख्य नाले चोक हैं। जिन पर ध्यान न देकर नालियों की सफाई कराई जा रही है। बृहस्पतिवार को हुई बरसात के बाद नगर के कई मोहल्लों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हुई। इसके बावजूद जिम्मेदार समस्या के प्रति गंभीर नहीं दिखे। भिनगा नगर की सफाई व्यवस्था का हाल बेहाल है। नगर में तैनात सफाई कर्मी मुख्य मार्ग की सफाई कर कागजी कोरम पूरा कर रहे हैं। जबकि नगर की गलियों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। यही कारण है कि हल्की बरसात में ही नगर का कूड़ा बहकर नालियों में पहुंचता रहता है। जिससे नालियां ही नहीं नगर का प्रमुख नाला भी पूरी तरह से चोक हो चुका है। नाले में जमा कचरा जलनिकासी की राह में बाधा उत्पन्न कर रहा है। अब जब मानसून आने में कुछ ही सप्ताह शेष हैं। तब भी नगर पालिका को नालों की सफाई की याद नहीं आई।

ऐसे में मानसून आया तो गत वर्ष की भांति इस बार भी नगरवासी जलनिकासी की समस्या से जूझ सकते हैं। जिस पर ध्यान न देकर नगर पालिका की ओर से नालियों की सफाई शुरू कराई गई है। जिसका मलबा नाली किनारे रखने के कारण वह पुन: नाली में जा रहा है। जिससे समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। वहीं इस बारे में अधिकारी अधिकारी नगर पालिका परिषद अनीता शुक्ला बताती हैं कि नालियों की सफाई का कार्य कराया जा रहा है। जल्द ही मुख्य नाले की सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed