फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   DM handed over contract letter to eleven investors

श्रावस्ती: ग्यारह निवेशकों को डीएम ने सौंपा अनुबंध पत्र

Sun, 12 Feb 2023 04:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Feb 2023 04:38 AM IST
विज्ञापन
DM handed over contract letter to eleven investors
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट के तथागत हाल में तीन दिवसीय यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है। दूसरे दिन शनिवार को कार्यक्रम के दौरान डीएम ने 11 निवेशकों को एमओयू प्रमाण पत्र प्रदान किए। वहीं, स्वयं सहायता समूहों की ओर से लगाए गए स्टाॅलों पर पहुंचकर किसानों ने जानकारी ली। डीएम नेहा प्रकाश व सीडीओ अनुभव सिंह ने व्यवसायी राजेश रस्तोगी, तेज प्रताप सिंह, पवनेश शुक्ला, पवन गुप्ता, अतुल शुक्ला, रामकुमार वर्मा, अरुण आजाद, गौरांग सत्या, नेहा सिंह, मधु सत्या व निरंकार शुक्ला को एमओयू प्रमाण पत्र प्रदान किया। डीएम ने कहा कि प्राकृतिक संपदा से संपन्न श्रावस्ती में पर्यटन सहित अन्य क्षेत्रों में विकास की अपार संभावनाएं हैं। ऐसे में उद्यमियों को आगे आकर जिले के विकास में सहयोग करना चाहिए। सीडीओ ने कहा कि विश्व मानचित्र पर श्रावस्ती अपनी छाप छोड़ चुका है। आवश्यकता है कि इसे और सुविधा संपन्न बनाने के लिए यहां रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएं। यह तभी संभव है जब उद्यमी आगे आकर जिले में नए उद्योग स्थापित करें।
विज्ञापन


स्वयं सहायता समूहों की ओर से स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें समूहों की ओर से निर्मित व उत्पादित सामग्री का प्रदर्शन किया जा रहा है। इन स्टॉलों पर जैविक खेती करने, जैविक उर्वरक बनाने व इससे पैदा होने वाले फल व सब्जियों के बारे में जानकारी पाने के लिए किसान उमड़े रहे। उप कृषि निदेशक कमल कटियार व जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी ने किसानों को जैविक खेती का निशुल्क प्रशिक्षण देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


हमने जिले में दुग्ध उत्पादन व पशुपालन से जुड़े उद्योग स्थापित करने के लिए आवेदन किया है। स्वीकृति मिलते ही सोनवा क्षेत्र में निर्माण प्रारंभ कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डाॅ. इकबाल अहमद मंसूरी
मंगलम ग्रुप किसान सेवा केंद्र के साथ ही पैरामेडिकल व जड़ी बूटी उद्योग स्थापित करेगा। जिले में प्राकृतिक संसाधन मौजूद हैं। ऐसे में उत्पाद सस्ते होंगे। - राकेश रस्तोगी


जिले में कोल्ड स्टोर न होने से किसानों को आधे दाम पर उत्पाद बेचना पड़ता है। हम जिले में कोल्ड स्टोर खोलेंगे। इससे किसानों को फायदा मिलेगा। - दीनानाथ गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed