फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   cold wave

Shravasti News: धूप निकलने के बावजूद ठंड से बेहाल रहे लोग

Sat, 31 Dec 2022 05:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
cold wave
कड़ाके की ठंड में गर्म कपड़े पहनकर जाते लोग। - फोटो : BAHRAICH
श्रावस्ती। तराई में ठंड का प्रकोप जारी है। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे के बाद कोहरे की चादर चीरकर निकले सूरज ने लोगों को मामूली राहत दिलाई। इस बीच लगातार चल रही बर्फीली हवा के कारण ठिठुरन बरकरार रही। वहीं प्रशासन की ओर से गरीबों को ठंड से बचाने के इंतजाम नकाफी हैं।
विज्ञापन

जिले में मौसम का मिजाज शुक्रवार को भी ठंडा बना रहा। सुबह करीब 10:00 बजे तक छाए घने कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही। इस कारण वाहनों के आवागमन पर इसका असर दिखाई दिया। करीब 10:00 बजे के बाद कोहरे की चादर चीर कर निकले सूरज ने लोगों को कंपकंपाती ठंड से मामूली राहत दिलाई। जिसे देख लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। लेकिन करीब तीन किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही पश्चिमोत्तर बर्फीली हवा के कारण ठिठुरन बरकरार रही।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश के बाद भी न तो जिले में स्थापित रैन बसेरो में कंबल, रजाई गद्दा व अलाव का इंतजाम किया गया, और न ही अतिक्रमण की चपेट में आए रैन बसेरों को खाली कराया गया। ऐसे में लाखों रुपये की लागत से भिनगा व इकौना नगर सहित जिले के अन्य क्षेत्रों में बनाए गए यात्री शेड व रैन बसेरे गरीबों के लिए निष्प्रयोज्य साबित हो रहे हैं। वहीं भिनगा व इकौना नगर सहित जिले के प्रमुख कस्बों, बाजारों व चौक चौराहों पर अलाव की समुचित व्यवस्था न होने के कारण लोगों को ठंड से कंपकंपाते देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम से बेपरवाह किसान कर रहे खेत की रखवाली
जिले में गेहूं की फसल की बोआई का काम लगभग पूरा हो चुका है। ज्यादातर किसान खेतों में पानी लगा रहे हैं। जबकि तमाम किसान खेत की सिंचाई कर चुके हैं। वहीं फसल को छुट्टा मवेशियों से बचाने के लिए किसान पूरी रात खेत की रखवाली कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed