{"_id":"62e17d5657828167553af76c","slug":"city-full-of-dirt-sanitation-workers-on-strike-srawasti-news-lko641458031","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी से पटा नगर, सफाई कर्मी धरने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी से पटा नगर, सफाई कर्मी धरने पर
विज्ञापन
भिनगा के बाल्मीकि मंदिर परिसर में धना देते सफाई कर्मी व सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण नगर में व?
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। नगर पालिका परिषद भिनगा में आउटसोर्सिंग से तैनात सफाई कर्मियों को अप्रैल माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। जबकि उनके द्वारा अधिशाषी अधिकारी व डीएम सहित मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र देकर मानदेय भुगतान की मांग की जा चुकी है। इससे नाराज सफाई कर्मियों ने बीते गुरुवार से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया जो बुधवार सातवें दिन भी जारी रहा। वहीं हड़ताल के कारण नगर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
नगर पालिका परिषद भिनगा में आउटसोर्सिंग से तैनात सफाई कर्मियों का अनिश्चित कालीन धरना-प्रदर्शन बुधवार को भी पानी टंकी तिराहा स्थित महर्षि बाल्मीकि मंदिर परिसर में जारी रहा। सफाई कर्मियों को आरोप है कि उन्हें अप्रैल माह से अब तक मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। जिससे उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न है। अपनी समस्या को लेकर उनके द्वारा अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद भिनगा यदुनाथ सहित जिलाधिकारी नेहा प्रकाश व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेज कर मानदेय भुगतान कराने की मांग की गई थी। लेकिन उनकी मांग को नजर अंदाज कर दिया गया। इसके चलते वह अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को बाध्य हैं। हमें जब तक बकाया मानदेय नहीं मिल जाता। तब तक हमारा अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
धरने में राजू, पवन कुमार, शिव कुमार, महेश, बाबादीन, विजय, सतगुरु, सरिता, शीला, रेखा, सुरेश, अमरेंद्र, पवन कुमार, संजय राठौर सहित कई अन्य आउटसोर्सिंग से तैनात सफाई कर्मी शामिल है। वहीं सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण नगर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। संविदा व नियमित सफाई कर्मियों द्वारा मुख्य मार्ग सहित प्रमुख स्थानों पर ही सफाई की जा रही है। जबकि गली मोहल्लों में गंदगी ही गंदगी दिखाई दे रही है। सब्जी मंडी मार्ग, चीरघर व चिकवा मोहल्ले में गंदगी के कारण लोगों का चलना दूभर हो रहा है।