{"_id":"5f1320cb8ebc3e63a73be3e1","slug":"car-collided-with-a-deer-two-injured-srawasti-news-lko5313464193","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिरन से टकराकर पोल से भिड़ी कार, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिरन से टकराकर पोल से भिड़ी कार, दो घायल
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। इकौना से बहराइच जा रही तेज रफ्तार कार ने शुक्रवार देर रात एकघरवा गांव के निकट सड़क पार कर रहे हिरन को टक्कर मार दी। इससे हिरन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार अनियंत्रित हो खड्ड में जाकर वहां लगे सीमेंट के पोल से टकरा गई। इससे कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें बहराइच रेफर किया गया है।
बहराइच के थाना कोतवाली नगर के चांदपुरा निवासी अब्दुल रतीब व मोहम्मद यासीन शुक्रवार को किसी काम से इकौना बाजार आए थे। जहां से दोनों देर रात अपनी कार से वापस बहराइच लौट रहे थे। जैसे ही कार बौद्ध परिपथ स्थिति गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम एकघरवा के निकट पहुंची, तभी सड़क पर एक हिरन आ गया। जिसे बचाने के प्रयास में अब्दुल रतीब कार से नियंत्रण खो बैठा।
इससे कार हिरन से टकराते हुए मार्ग किनारे खड्ड में लगे सीमेंट पोल से जा टकराई। इससे कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान कार सवार अब्दुल रतीब व मोहम्मद यासीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे गिलौला थाना प्रभारी विनोद कुमार ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिलौला पहुंचाया। जहां से हालत गंभीर होने के कारण दोनों को जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया है। वहीं प्रभारी निरीक्षक ने ग्रामीणों के सहयोग से हिरन का अंतिम संस्कार करा दिया है।