फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Buddhist followers performed flower worship at the site of penance.

Shravasti News: बौद्ध अनुयायियों ने तपोस्थली में की फूल पूजा

Sun, 06 Sep 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 06 Sep 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Buddhist followers performed flower worship at the site of penance.
कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती शनिवार को श्रीलंका व महाराष्ट्र से आए अनुयायियों के 80 सदस्यीय दल से गुलजार रही। सभी ने बौद्ध भिक्षु दीपालोक महाथेरो के नेतृत्व में पारंपरिक ढंग से गंध कुटी व बोधि वृक्ष का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान आयोजित बौद्ध सभा में भिक्षु दीपालोक ने कहा कि राजा बिम्बिसार बुद्ध के महान भक्त थे।
विज्ञापन


उन्होंने अपने भाई को बुद्ध की शिक्षाएं सुनने के लिए प्रेरित किया था। राजा के भाई बुद्ध के उपदेशों को नहीं मानते थे। एक बार उन्होंने बुद्ध और उनके भिक्षु संघ को भोज पर आमंत्रित किया। भोज के दौरान भगवान बुद्ध के उपदेश से बिम्बिसार के भाई का मन बदल गया और उसने भी बौद्ध धर्म अपना लिया। दीपालोक ने बताया कि बुद्ध की शिक्षाएं मन को भ्रमित होने से बचा सकती हैं। उन्होंने सही मार्ग पर चलने और धर्म का पालन करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed