फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   body of shopkeeper was found hanging from noose in his shop in Shravasti

UP News: दुकान में फंदे से लटका मिला दुकानदार का शव, मची चीख पुकार; पुलिस जांच में जुटी

Tue, 12 Nov 2024 12:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 12 Nov 2024 12:29 PM IST
सार

श्रावस्ती में दुकानदार का शव दुकान में फंदे से लटकता मिला। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
body of shopkeeper was found hanging from noose in his shop in Shravasti
जांच करती पुलिस, मौके पर जमा भीड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के श्रावस्ती में मंगलवार की सुबह खैरी मोड़ स्थित दुकान में दुकानदार का शव फंदे पर लटका मिला। खबर पाकर परिजन रोते बिलखते पहुंचे। लोगों ने जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की  जानकारी ली। शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  

विज्ञापन


भिनगा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नगर के ही सोहेल दत्त नगर वार्ड के रमना निवासी सत्य प्रकाश यादव उर्फ अलगू (40) नगर के ही खैरी मोड़ पर अंजली ट्रेडर्स के नाम से हार्डवेयर की दुकान करता है। प्रतिदिन की भांति सोमवार को भी वह दुकान पर आया था। जहां से रात में वापस घर नहीं लौटा। इस पर परिजनों ने यह सोच कर कि कहीं गए होंगे। उसकी तलाश भी नहीं किया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- यूपी उपचुनाव: कांग्रेस के गढ़ से सपा का नया पोस्टर, निशाने पर बीजेपी; 'अखिलेश का फियर... भाजपा का अंत नियर'

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या की आशंका जताई

सुबह आसपास के लोगों ने देखा कि दुकान खुली हुई है। जबकि, अंदर सत्य प्रकाश का शव फंदे से लटक रहा है। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने कोतवाली पुलिस सहित मृतक के परिजनों को दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों की उपस्थिति में पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। मामले में मृतक के पिता सोहन लाल यादव ने अपने पुत्र की हत्या की आशंका जताया है। फिलहाल अभी मामले में तहरीर नहीं दी गई है।


यह भी पढ़ेंः- UP News: स्कूल बस ने बाइक में सामने से मारी टक्कर, जीजा-साले की मौके पर ही मौत; ससुराल से वापस लौट रहा था घर

उजड़ गया रेनू का हंसता खेलता परिवार  

मृतक सत्य प्रकाश अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था। जिसका विवाह रेनू यादव से हुआ था। जिसके एक पुत्र विवेक यादव (12), पुत्री दीपिका (15), अंजली (9) व पल्लवी (5) थी। रेनू का हंसता खेलता परिवार था। मंगलवार की घटना ने जहां रेनू की मांग का सिंदूर छीन लिया। वहीं उसका हंसता खेलता घर परिवार उजड़ गया। दुकानदार की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed