फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   UP by-election 2024: SP put up poster in Amethi  wrote Akhilesh fear BJP end is near

यूपी उपचुनाव: कांग्रेस के गढ़ से सपा का नया पोस्टर, निशाने पर बीजेपी; 'अखिलेश का फियर... भाजपा का अंत नियर'

Tue, 12 Nov 2024 08:40 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 12 Nov 2024 08:40 AM IST
सार

UP By-Election 2024: कांग्रेस के गढ़ से सपा का नया पोस्टर सामने आया है। इसमें भाजपा को निशाने पर लेते हुए नारे लिखे गए हैं। लिखा कि 'अखिलेश का फियर... भाजपा का अंत नियर'।

विज्ञापन
UP by-election 2024: SP put up poster in Amethi  wrote Akhilesh fear BJP end is near
कांग्रेस के गढ़ अमेठी में लगा सपा का पोस्टर। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश में नौ सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर इस बार पार्टियों के बीच पोस्टर वार जारी है। अब अमेठी में सपा की तरफ से पोस्टर लगाया गया है। इसमें लिखा कि '27 के सत्ताधीश अखिलेश यादव'। 'जितना चुनाव टालोगे, उतना बुरा हारोगे'। यह पोस्टर समाजवादी पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष की ओर लगाया गया है। 

विज्ञापन


मंगलवार की सुबह-सुबह पोस्टर सामने आने के बाद चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष गुंजन सिंह ने अंबेडकर तिराहे पर यह पोस्टर लगाया है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को 27 का सत्ताधीश बताया। पोस्टर में लिखा है कि 'अखिलेश का फियर है, भाजपा का अंत नियर है'। इसके अलावा 'जितना चुनाव टालोगे, उतना बुरा हारोगे' के नारे को देहराया गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- यूपी: इस नवंबर प्रदेश में बन रहा है गर्म रात और दिन का रिकॉर्ड, एक नंवबर को रात की गर्मी ने बनाया था इतिहास

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशियों की जमानत होगी जब्त

पोस्टर में अखिलेश यादव को 27 का सत्ताधीश बताया। इसको लेकर सपा महिला जिलाध्यक्ष ने कहा कि 2027 में अखिलेश यादव सीएम बनेंगे। क्योंकि, उनके पास मैन पावर है। जबकि सीएम योगी के पास सिर्फ झूठ बोलने और बुलडोजर की पावर है। सपा के कार्यकर्ता इस बार पूरी मेहनत करके अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे। भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त कराने का काम करेंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed