{"_id":"614776518ebc3ecf7c1f6310","slug":"bjp-government-is-committed-to-public-welfare-srawasti-news-lko5963140110","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है भाजपा सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है भाजपा सरकार
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में प्रदेश सरकार के साढ़े चार वर्ष पूरे होने पर बैठक करते प्रभारी मंत्री
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। प्रदेश सरकार के कार्यकाल को साढ़े चार वर्ष पूरे हो चुके हैं। ऐसे में सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देने के लिए रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के प्रभारी मंत्री व प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति ने प्रेस प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश वं जिला स्तर पर हुए विकास कार्यों सहित अन्य उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।
बैठक में प्रभारी मंत्री व राज्यमंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह ने कहा कि योगी सरकार ने अपने साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश में तमाम विकास कर ऐतिहासिक कार्य किए हैं। इतना विकास कार्य किसी भी सरकार में नहीं हुआ। भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास की तर्ज पर कार्य कर जन-जन को लाभान्वित कर रही है। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सरकार प्रदेश का चहुंमुखी विकास कर रही है।
श्रावस्ती प्रदेश में सबसे पहले कोरोना मुक्त घोषित हुआ। यहां पहले 50 बेडों पर ऑक्सीजन की सप्लाई थी, जिसे बढ़ाकर 261 किया गया। आज जिले में चार आक्सीजन प्लांट क्रियाशील हैं, जिसमें 1835 एलपीएम की क्षमता है। आकांक्षात्मक जिले के रूप में बेहतर विकास कार्यक्रमों के संचालन में देश में प्रथम स्थान आने पर जिले को 10 करोड़ रुपये भारत सरकार से प्राप्त हुआ है। जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य तथा कौशल विकास के क्षेत्र में खर्च किया जा रहा है। मिशन शक्ति अभियान के तहत 884231 महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। कन्या सुमंगला योजना से 3315 बालिकाओं, निराश्रित महिला पेंशन अनुदान योजना में 16153 महिलाओं, 22569 को वृद्धा पेंशन, 2056 बालिकाओं को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से, 1340 को राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, 4149 को पूर्ण दशम छात्रवृत्ति, 9555 को दशमोत्तर छात्रवृत्ति, 775 को अत्याचार उत्पीड़ित अनुसूचित जाति एवं जनजाति योजना से, 18883 को दिव्यांग पेंशन, 946 को कृत्रिम अंग, सहित लोक निर्माण विभाग की 492 परियोजना, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की 235 परियोजना, 10 पाइप पेयजल योजना सहित अन्य योजनाओं पर कार्य किया गया।
विज्ञापन
इसके साथ ही तमाम पुल पुलिया, सड़क, मनरेगा से रोजगार, 14053 को ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास, 4732 को शहरी प्रधानमंत्री आवास, 630 को मुख्यमंत्री आवास मुहैया कराया गया। इसके साथ ही शौचालय, उज्ज्वला गैस कनेक्शन आदि प्रदान किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी टीके शिबु, अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्रा, विधायक श्रावस्ती रामफेरन पांडे, जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी, जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा, शंकर दयाल पांडे, रमन सिंह, पंकज मिश्र, रणबीर सिंह सहित कई अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।