{"_id":"6a0b5e137cfa82940a03ba44","slug":"bike-rider-injured-in-road-accident-shravasti-news-c-104-1-srv1004-120244-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: सड़क हादसे में बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: सड़क हादसे में बाइक सवार घायल
Tue, 19 May 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 19 May 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
कटरा/वीरपुर। नवीन मॉडर्न क्षेत्र के ग्राम लखाही निवासी सुरेंद्र कुमार पांडेय (40) सोमवार को बाइक से वीरपुर चौराहा जा रहे थे। इसी दौरान कटरा-वीरपुर मार्ग पर ग्राम मरवटिया के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस से उन्हें इकौना सीएचसी पहुंचाया। यहां पर हालत गंभीर होने से चिकित्सकों ने उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
