{"_id":"64cbef07c4a9ac2331015bc4","slug":"bike-rider-couple-injured-in-tractor-trolley-collision-srawasti-news-c-104-1-slko1050-692-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल
Thu, 03 Aug 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 03 Aug 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। बर देहरा नानपारा मार्ग स्थित धैसरा मोड़ पर गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे मोटरसाइकिल पर सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। सोनवा पुलिस ने घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में भर्ती कराया है।
बलरामपुर जिले के तुलसीपुर पुरानी बाजार निवासी सुधीर सोनी (40) पुत्र प्रेमलाल सोनी गुरुवार को पत्नी गुड़िया सोनी (35) के साथ मोटरसाइकिल से नानपारा जा रहा था। देहरा नानपारा मार्ग स्थित सोनवा थाना क्षेत्र के धैसरा मोड़ के पास सामने नासिरगंज की तरफ से ईंट लेकर आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मार दी।
इसमें मोटरसाइकिल सवार दंपति गिर कर गंभीर घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने टक्कर मारने वाली ट्रैक्टर ट्राली का कब्जे में ले लिया है।