फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bahraich

इलाज न होने पर दस से पंद्रह लोगों को संक्रमित करता है क्षय रोगी

Wed, 24 Nov 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
bahraich
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को टीबी फोरम की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता करते हुए डीएम ने जिले को टीबी मुक्त बनाने में आम जन से सहयोग की अपील की। साथ ही मौजूद अधिकारियों को इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर संभव प्रयास करने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने कहा कि लोग अपने आसपास के ऐसे लोग जिनमें क्षय रोग के लक्षण दिखाई देते हैं उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच के लिए भेजें। क्षय रोग के लक्षण के आधार पर हम उनकी पहचान आसानी से कर सकते हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एपी भार्गव ने कहा कि एक क्षय रोगी यदि शीघ्र उपचार नहीं कराता तो एक वर्ष में 10 से 15 नए लोगो को संक्रमित कर देता है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. संत कुमार ने कहा कि सभी टीबी मरीजों को पांच सौ रुपये प्रतिमाह दिए जाते हैं। मरीजों का उपचार सहायक की देखरेख में किया जाता है। निजी चिकित्सक डॉ. अनूप सिंह ने कहा कि सभी ऐसे निजी चिकित्सक जो टीबी के मरीजों का उपचार करते हैं उन्हें विभाग में पंजीकरण अनिवार्य रूप से कराना चाहिए। बैठक में एसीएमओ डॉ. मुकेश मातनहेलिया व रवि मिश्रा सहित फोरम के सदस्य व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed