{"_id":"647b84dd069780f4770eba6d","slug":"action-will-be-taken-if-the-cases-of-investors-summit-are-found-pending-srawasti-news-c-13-1-270237-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: इंवेस्टर्स समिट के प्रकरण लंबित मिले तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: इंवेस्टर्स समिट के प्रकरण लंबित मिले तो होगी कार्रवाई
Sat, 03 Jun 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 03 Jun 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। इंवेस्टर्स समिट से जुड़े प्रकरणों को निपटाने में कोई शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही मिलने पर संबंधित को कार्रवाई के घेरे में लाया जाएगा। यह चेतावनी मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) कविता मीना दी। वह उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित उद्योग बंधु बैठक की बैठक की अध्यक्षता कर रही थी।
बैठक में व्यापारियों ने त्रिमुहानी रोड की मरम्मत व बंद नाले को तत्काल चालू कराने का मुद्दा भी जोरशोर से उठाया। कई उद्यमियों ने इंवेस्टर्स समिट के प्रकरण को निपटाने में विभागीय स्तर पर बरती जा रही शिथिलता की शिकायत भी सीडीओ से की। इसे गंभीरता से लेते हुए सीडीओ मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि उद्यमियों, व्यापारियों, निर्यातकों की जो भी जायज समस्याएं हो उसका समयबद्ध स्तर पर निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए। विशेषतौर पर इंवेस्टर्स समिट से जुड़े के प्रकरणों में किसी भी तरह की कोई शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। जिस अधिकारी के स्तर पर प्रकरण बिना कारण लंबित मिलेगा, उसके खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई होगी।
उन्होंने कृषि उत्पादन मंडी समिति सलारपुर के सामने जलभराव की समस्या के साथ ही पुलिस लाइन मोड़ रेलवे क्रासिंग के निकट बंद नाले की साफ सफाई कराने का निर्देश भी बैठक में मौजूद ईओ को दिया। कहा कि श्मशान घाट जाने वाली र्त्रिमुही रोड की मरम्मत कराने के साथ ही अतिक्रमण करने वालों को नोटिस भेजकर शहर को अतिक्रमण मुक्त कराया।
विज्ञापन
सीडीओ ने बैठक में माैजूद कारोबारियों व उद्यमियों से अपील की कि वह खुद भी प्लास्टिक का प्रयोग बंद कर, उपभोक्ताओं को भी इसके लिए प्रेरित कर जागरूक बनाए। बैठक में उपायुक्त उद्योग वीरेंद्र कुमार अपर जिलाधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह व नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर सहित पुलिस व प्रशासन के साथ अन्य जिला स्तरीय विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।