{"_id":"5f4fcabd8ebc3e54a8214cff","slug":"22-corona-positive-including-health-worker-srawasti-news-lko5381483191","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य कर्मी सहित 22 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य कर्मी सहित 22 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुधवार आई रिपोर्ट में सीएचसी सिरसिया के एक स्वास्थ्य कर्मी सहित 22 लोग कोरोना संक्रमित मिले। जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 673 हो गई है। इनमें 108 का इलाज चल रहा है। कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 165 पहुंच गई, जिनमें से 85 कंटेनमेंट जोन अब भी सक्रिय हैं।
जिले में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। बुधवार आई रिपोर्ट में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर के एक स्वास्थ्य कर्मी सहित 22 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। इनमें इकौना के अमारे भरिया में पांच, आजाद नगर में एक, नपटेल नगर में दो, सिरसिया के बभनी में एक, भिटु़हिरिया में दो, सिरसिया बाजार में तीन, कोयलहवा में एक, बेचईपुरवा में एक, भिनगा बाजार में दो, गिलौला के भवानी नगर में एक व गिलौला बाजार में दो लोग कोरोना पॉजिटिव निकले।
बेचईपुरवा में दस, लक्ष्मनपुर बाजार में दो, पटना मल्हीपुर में एक, भिनगा बाजार में दो व कटरा निवासी दो लोग कोरोना से ठीक हुए। बुधवार आई रिपोर्ट के बाद जिले में अब तक 23 हजार 216 लोगों की संक्रमण की जांच की जा चुकी है। जिन स्थानों पर कोरोना संक्रमित मिले, वहां 200 मीटर परिधि को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिले में कंटेनमेंट जोन की संख्या अब तक 165 पहुंच चुकी है। इनमें 85 कंटेनमेंट जोन अब भी सक्रिय हैं।
विज्ञापन
जिनमें इकौना में 18, गिलौला में 15, भंगहा में 14, जमुनहा में सात, सिरसिया में 13 व भिनगा में 18 कंटेनमेंट जोन सक्रिय हैं। जहां लोगों का आवागमन प्रतिबंधित करने के साथ ही परिधि में आने वाली दुकानों सहित अन्य प्रतिष्ठानों को बंद रखने का निर्देश भी दिया गया है। इसका मुख्यालय भिनगा में ही अनुपालन होता नहीं दिख रहा है।
इससे कोरोना संक्रमण के और फैलने का खतरा बना हुआ है। जिम्मेदार अधिकारी सब कुछ जानकर भी अंजान बने हुए हैं। एसीएमओ डा. मुकेश मातनहेलिया बताते हैं कि कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। ऐसे में आवश्यक है कि लोग कोरोना प्रोटोकाल का अनुपालन करें। जिससे संक्रमण को रोका जा सके।