{"_id":"5ca24f39bdec2213f52b8444","slug":"11554140985-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग अलग मामले में चार गिरफ्तार, 70 लीटर कच्ची शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग अलग मामले में चार गिरफ्तार, 70 लीटर कच्ची शराब बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। जिला पुलिस द्वारा लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए अवैध शराब कारोबारियों सहित अपराधी प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ धरपकड़ अभियान जारी है। इसी क्रम में रविवार रात चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया। इस बीच पुलिस ने 70 लीटर कच्ची शराब भी बरामद की। गिरफ्तार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।
पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के निर्देश पर चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है। इसके तहत रविवार रात भिनगा कोतवाली पुलिस ने पुरैनिया गांव में छापेमारी की। वहां से गांव निवासी बड़कऊ को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से पुलिस ने 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की।
वहीं इसी रात गिलौला पुलिस ने गिलौला कस्बे में छापेमारी कर मुन्नालाल को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से 50 लीटर कच्ची शराब बरामद की। दोनों के विरुद्ध स्थानीय पुलिस ने आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
इसी रात पुलिस ने दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया जिनके विरुद्ध शांति भंग के आरोप में कार्रवाई की गई। वहीं सोमवार को पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान 361 वाहनों का चालान किया। इस दौरान पुलिस ने 72950 रुपये शमन शुल्क भी वसूल किया।