{"_id":"309340577cfa58dcf88256d4f66a3c5b","slug":"shivpal-statement-on-mayawati","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मिश्रा मायावती के पैर छूते हैं तो किसी ने रोक नहीं लिया'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मिश्रा मायावती के पैर छूते हैं तो किसी ने रोक नहीं लिया'
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2013 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी को चार हिस्सों में बांटने के राजनीतिक दांव खेलने पर उत्तर प्रदेश के लोकनिर्माण और सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने बसपा अध्यक्ष मायावती पर हमला बोला।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अभी तक बसपा की नेता को बड़ी शिकायत थी कि अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। अब सरकार कार्रवाई कर रही है तो भी चिल्ला रही हैं। उन्हें तो स्वागत करना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मीडिया भी सरकार पर हमलावर है, जबकि यह मीडिया अभी तक अधिकारियों पर कार्रवाई न होने की बात कर रहा था।
मिश्रा माया के पैर छूते हैं तो किसी ने रोक नहीं लिया
शिवपाल सिंह यादव ने पैर छूने को आस्था का मामला बताया। कहा, वह सिद्धांतत: पैर छुआने के विरोधी हैं।
पर, कोई किसी के पैर आस्था या बडे़ होने के नाते छूता है तो इसमें बुराई भी नहीं है। कहा, ‘सतीश मिश्रा मायावती के पैर छूते हैं तो किसी ने रोक नहीं लिया।’
विज्ञापन