फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Young man stabbed to death near police post

Shamli News: युवक की पुलिस चौकी के पास चाकू से गोदकर हत्या

Wed, 09 Oct 2024 03:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 09 Oct 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Young man stabbed to death near police post
कांधला में जाम के दौरान लोगो को समझते ​ थाना प्रभारी । संवाद
कांधला (शामली)। मोहल्ला खाखरोबान निवासी युवक अमन की सोमवार की रात खद्रवाली पुलिस चौकी के पास चाकू से गोदकर हत्या कर दी। युवक दोस्तों के साथ मेला घूमने गया था। परिजनों ने दोस्तों पर ही हत्या का शक जताया। पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

असलम पुत्र मुरदीन ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका बेटा अमन (18) राजमिस्त्री था। सोमवार शाम सात बजे वह दोस्त बुटराड़ा निवासी अदनाम और मुजफ्फरनगर के चरथावल निवासी साहिल के साथ कार में बैठकर कस्बे में ही मेला घूमने गया था। बलवा चौराहे के पास दोस्तों ने अमन की छाती में चाकू घोंप दिया और दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर मरणासन्न अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। अमन को सड़क पर पडा देखकर राहगीरों ने सूचना डायल 112 पर दी। मेरठ के अस्पताल में अमन ने दम तोड़ दिया। असलम का आरोप है कि दोस्तों ने ही अमन की हत्या की है। पुलिस का कहना है कि अमन के दोस्त अदनाम, साहिल और एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed