{"_id":"6ab824697d06a8ccfb070772","slug":"relief-from-heat-and-humidity-following-a-light-drizzle-shamli-news-c-26-1-smrt1048-174891-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बूंदाबांदी होने पर गर्मी-उमस से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बूंदाबांदी होने पर गर्मी-उमस से मिली राहत
Sun, 27 Sep 2026 01:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
शामली में बारिश के दौरान जाते हुए। संवाद
शामली। जिले के मौसम में शनिवार को बदलाव आया है। सुबह से बादल छाए रहे। दोपहर बाद हवा के साथ हुई बूंदाबांदी से मौसम सुहाना बना रहा और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। जिले के अधिकतम तापमान में चार और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई।
जिले में मौसम विभाग की तरफ से हवा के साथ तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया था। इसके चलते सुबह से बादल छा गए। सुबह 10 बजे कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली। इसके बाद फिर बादल छा गए। दोपहर दो बजे बूंदाबांदी शुरू हुई।
इसके बाद करीब एक घंटे तक रुक-रुककर फुहारें पड़ती रही। साथ ही हवा चलने से मौसम सुहाना बना रहा। मौसम में बदलाव आने से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। शाम तक रुक-रुककर बूंदाबांदी चलती रही। रात में बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस कम होकर 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस कम होकर 21 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ की मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि रविवार को बादल छाए रहने और बूंदाबांदी के आसार है।