फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two brothers drowned in the Yamuna; one was rescued, while the search for the other is ongoing.

Shamli News: दो भाई यमुना में डूबे, एक को बचाया, दूसरे की तलाश जारी

Sun, 27 Sep 2026 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 27 Sep 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Two brothers drowned in the Yamuna; one was rescued, while the search for the other is ongoing.
कैराना में यमुना में डूबे विमल का फाइल फोटो-परिजन
कैराना (शामली)। परिवार के साथ यमुना में स्नान करने आया पानीपत में रह रहा कक्षा 11 का छात्र शनिवार को अपने चचेरे भाई के साथ यमुना में डूब गया। गोताखोरों ने चचेरे भाई को बचा लिया, जबकि यमुना में डूबे छात्र का पता नहीं चल सका। सूचना पर एसडीएम शिवाजी यादव मौके पर पहुंचे और सर्च अभियान तेज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनपद बरेली की तहसील आंवला के गांव मंसाराम निवासी नरदेव पिछले कई साल से पानीपत में तहसील कैंप फतेहपुरी चौक के पास परिवार के साथ रहकर मेट्रो चलाते हैं। शनिवार सुबह करीब नौ बजे नरदेव अपने बड़े बेटे कक्षा 11 के छात्र विमल, छोटे बेटे अरुण, पत्नी सर्वेश समेत परिवार के 14 सदस्यों के साथ यमुना में स्नान करने आए थे।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े नौ बजे परिवार के लोग हरियाणा की ओर यमुना में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान विमल का चचेरा भाई विवेक यमुना में डूबने लगा। विमल ने उसे बचाने का प्रयास किया तो विमल गहरे पानी में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मौके पर गोताखोरों ने विवेक को यमुना से बाहर निकाल लिया, लेकिन विमल का पता नहीं चल सका। गोताखोर मुस्तकीम उर्फ बिल्लू, मासूम, इमरान और साजिद ने यमुना में डूबे विमल की तलाश शुरू की। शाम तक भी उसका कोई पता नहीं चल सका।

सर्च अभियान के दौरान दोपहर एक बजे गोताखोरों के ऑक्सीजन सिलिंडर में गैस खत्म हो गई। इसके चलते करीब एक घंटे तक अभियान रोकना पड़ा। बाद में सिलिंडर में ऑक्सीजन भरने के बाद सर्च अभियान दोबारा शुरू किया गया।

कैराना में यमुना में डूबे विमल का फाइल फोटो-परिजन

कैराना में यमुना में डूबे विमल का फाइल फोटो-परिजन

कैराना में यमुना में डूबे विमल का फाइल फोटो-परिजन

कैराना में यमुना में डूबे विमल का फाइल फोटो-परिजन

कैराना में यमुना में डूबे विमल का फाइल फोटो-परिजन

कैराना में यमुना में डूबे विमल का फाइल फोटो-परिजन

कैराना में यमुना में डूबे विमल का फाइल फोटो-परिजन

कैराना में यमुना में डूबे विमल का फाइल फोटो-परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed