फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Yamuna's water level reduced to 20 cm above the danger mark

Shamli News: यमुना का जलस्तर घटकर खतरे के निशान से अभी भी 20 सेंमी ऊपर

Fri, 14 Jul 2023 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Yamuna's water level reduced to 20 cm above the danger mark
-बृहस्पतिवार शाम 4 बजे यमुना समुंद्र तल से 231.7 मीटर की ऊचाई पर बह रही
विज्ञापन


-सुबह 8 बजे हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में छोडे जाने वाले पानी की मात्रा घटकर 1 लाख 59 हजार क्यूसेक पानी प्रति सेकंड रही

-मोटर बोट के साथ पीएसी फ्लड व प्राइवेट गोताखोर रहे मुस्तैद

-फसलों में भरा पानी उतरना हुआ शुरू, कटान की आशंका

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। हथिनीकुंड बैराज पर पानी की मात्रा कम होने के चलते यमुना नदी का जलस्तर 55 सेंटीमीटर घटकर 231.70 मीटर पर आ गया जो फिलहाल भी खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर ऊपर हैं। हथिनी कुंड बैराज से सुबह 8 बजे करीब 1 लाख 59 हजार क्यूसेक पानी यमुना नदी में डिस्चार्ज किया गया हैं। अभी खतरा टला नहीं है। जल स्तर थोड़ा कम होने से किसानों के खेतों में भरा पानी भी कम होता जा रहा है। जिस कारण किसानों की यमुना किनारे की जमीनों में कटान होने की आशंका बनी हुई हैं।

बुधवार को यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 75 सेंटीमीटर ऊपर 232.25 मीटर पर दर्ज किया गया था, जबकि खतरे का निशान 231.50 मीटर पर हैं। वहीं ,यमुना नदी के खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण यमुना नदी के आसपास किसानों की फसलें पूरी तरह जलमग्न हो गई थी तथा प्रशासन की ओर से यमुना किनारों पर पूरी तरह निगरानी की जा रही थी। बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे यमुना का जलस्तर 45 सेंटीमीटर कम हो गया। जिसके बाद यमुना का जलस्तर घटकर 231.80 मीटर पर आ गया। शाम 4 बजे यमुना का जलस्तर 231.70 मीटर दर्ज किया गया। अभी भी यमुना नदी खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।
विज्ञापन

इससे पहले बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे हथिनी कुंड बैराज से 1,59,757 क्यूसेक पानी यमुना नदी में डिस्चार्ज किया गया हैं। जिसके देर रात तक यमुना नदी में आने की संभावना है। जिसके चलते फिलहाल यमुना नदी के जलस्तर को देखते हुए खतरा अभी टल नहीं पाया। वहीं यमुना नदी के जलस्तर के धीरे-धीरे घटने के साथ ही किसानों के खेतों में भरा पानी भी कम होता जा रहा हैं। जिससे आशंका जताई जा रहीं हैं कि खेतों में पानी कम होने के कारण किसानों की जमीनों में कटान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कितनी होती है एक क्यूसेक की मात्रा

कैराना। केंद्रीय जल आयोग के जेई रोहित कुमार ने बताया कि क्यूसेक यमुना नदी के पानी के बहाव की इकाई है। जिसका उपयोग जलाशय से छोड़े गए पानी की मात्रा को मापने के लिए किया जाता है। एक क्यूसेक का मतलब प्रति सेकंड एक घन फुट पानी का बहाव होता है। अगर 1 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया तो मतलब बैराज से एक सेकंड में 1 लाख घन फुट पानी आगे बढ़ रहा है। एक घंटे में 3600 सेकंड होती है। इस दर से एक घंटे में यमुना नदी में 3600 लाख घन फुट पानी छोड़ा जाता है, जो निरंतर हर सेकंड आगे बढ़ता जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed