{"_id":"6ab6cf2f122787d77203aeef","slug":"court-sends-mining-officer-and-clerk-accused-of-taking-a-bribe-to-jail-shamli-news-c-26-1-smrt1048-174779-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: रिश्वत लेने के आरोपी खनन अधिकारी और लिपिक को कोर्ट ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: रिश्वत लेने के आरोपी खनन अधिकारी और लिपिक को कोर्ट ने भेजा जेल
Sat, 26 Sep 2026 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
शामली। विजिलेंस टीम मेरठ द्वारा 85 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार हुए खनन अधिकारी सुधाकर सिंह व लिपिक सद्दाम को पुलिस ने शुक्रवार को एंटी करप्शन कोर्ट मेरठ में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विजिलेंस टीम ने बृहस्पतिवार को खनन अधिकारी सुधाकर सिंह व लिपिक सद्दाम को बालू खनन की फाइल पास करने की एवज में गांव मंगलौरा निवासी परमाल से 85 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। टीम ने कार्यालय और आवास से 71 लाख 89 हजार रुपये बरामद किए थे।
देर रात में आदर्श मंडी थाने पर विजिलेंस टीम के निरीक्षक कृष्णवीर सिंह की तरफ से दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। सीओ सिटी जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि थाना पुलिस ने रिश्वत लेने के आरोपी खनन अधिकारी व लिपिक को एंटी करप्शन कोर्ट मेरठ में पेश किया है, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। nइस तरह के नोट हुए बरामद : विजिलेंस टीम के निरीक्षक कृष्णवीर के मुताबिक शिकायतकर्ता द्वारा रिश्वत के लिए दिए गए 500-500 के 170 नोट यानी 85 हजार रुपये सद्दाम की मेज की रेक से बरामद हुए। इसके अलावा खनन अधिकारी के कार्यालय से 500 के नोटों की 16 गड्डी यानी आठ लाख रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
इसके बाद खनन अधिकारी के आवास से 500 के नोटों की 123 गड्डी, जिसमें प्रत्येक में 100 नोट, 500 की एक अन्य गड्डी जिसमें 78 नोट यानी 39 हजार रुपये, 200 के नोट की सात गड्डी जिसमें प्रत्येक में 100 नोट यानी एक लाख 40 हजार रुपये और 100 के नोट की छह गड्डी, जिसमें प्रत्येक में 100 नोट यानी 60 हजार रुपये बरामद हुए।
इस तरह से आरोपियों ने 71,89,000 रुपये बरामद हुए। एंटी करप्शन के एएसपी ने बताया कि बरामद नकदी के स््रोतों की जांच की जा रही है।