फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Two Cousins Drown in Yamuna, One Rescued; Search Continues for the Other

शामली: यमुना में डूबे दो चचेरे भाई, एक को गोताखोरों ने बचाया; दूसरे छात्र की तलाश जारी

Sat, 26 Sep 2026 04:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 26 Sep 2026 04:11 PM IST
सार

शामली के कैराना में यमुना स्नान के दौरान दो चचेरे भाई डूब गए। गोताखोरों ने एक को बचा लिया, जबकि कक्षा 11 के छात्र विमल की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Shamli: Two Cousins Drown in Yamuna, One Rescued; Search Continues for the Other
मृतक का फाइल फोटो, विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली के कैराना में शनिवार सुबह यमुना में स्नान करने के दौरान दो चचेरे भाई डूब गए। एक युवक को गोताखोरों ने समय रहते बचा लिया, जबकि उसे बचाने का प्रयास करने वाला 20 वर्षीय छात्र विमल गहरे पानी में डूब गया। पुलिस और गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हैं।

विज्ञापन




परिवार के साथ यमुना स्नान करने आए थे
मूल रूप से बरेली निवासी नरदेव पिछले कई वर्षों से पानीपत में रहकर मेट्रो चलाते हैं। शनिवार सुबह करीब नौ बजे वह पत्नी सर्वेश, बड़े बेटे विमल, छोटे बेटे अरुण और परिवार के अन्य सदस्यों समेत 14 लोगों के साथ यमुना में स्नान करने आए थे। करीब साढ़े नौ बजे परिवार के लोग हरियाणा की तरफ यमुना में स्नान कर रहे थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ध्वस्तीकरण का डर: प्रशासन बना रहा रणनीति, पांच साल में कैसे विकसित हुई अवैध कॉलोनी जवाब देंगे जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन

चचेरे भाई को बचाने में गहरे पानी में डूबा विमल
स्नान के दौरान विमल का चचेरा भाई विवेक यमुना में डूबने लगा। विमल ने उसे बचाने का प्रयास किया। इस दौरान विवेक तो पानी से बाहर आ गया, लेकिन विमल गहरे पानी में डूब गया।

गोताखोरों ने शुरू किया तलाश अभियान
घटना की सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी शिवाजी यादव और पुलिस मौके पर पहुंच गए। इसके बाद गोताखोर मुस्तकीम उर्फ बिल्लू, मासूम, इमरान और साजिद ने यमुना में विमल की तलाश शुरू की।

दोपहर तक विमल का कोई पता नहीं चल सका। इस दौरान गोताखोरों के ऑक्सीजन सिलेंडर भी खत्म हो गए, जिसके चलते कुछ समय के लिए तलाश अभियान रोकना पड़ा। सिलेंडर में ऑक्सीजन आने के बाद दोबारा सर्च अभियान शुरू किया गया।

कक्षा 11 का छात्र है विमल
विमल की उम्र 20 वर्ष बताई गई है और वह पानीपत के एमआरएस स्कूल में कक्षा 11 का छात्र है। उसके पिता नरदेव ने बताया कि वह परिवार के 14 सदस्यों के साथ यमुना में स्नान करने आए थे।

जांच अधिकारी उप निरीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि यमुना में डूबे छात्र की तलाश कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed