फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Yamuna's water level reaches near warning point, fluctuations continue

Shamli News: चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा यमुना का जलस्तर, उतार-चढ़ाव है जारी

Tue, 18 Jul 2023 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Yamuna's water level reaches near warning point, fluctuations continue
कैराना। पहाड़ों और मैदानी इलाकों में बारिश के चलते यमुना के जलस्तर में उतार चढ़ाव जारी है। एक दिन पहले जलस्तर घटने के बाद सोमवार को जलस्तर फिर से चेतावनी बिंदु के करीब पहुंच गया। सोमवार को यमुना नदी का जलस्तर 230.75 मीटर पर बह रहा था, जबकि शाम 4 बजे फिर से 10 सेंमी कम होकर 230.65 मीटर पर आ गया। हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में 45 से 55 हजार क्यूसेक पानी प्रति सेकंड छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार करते हुए 232.25 मीटर तक पहुंच गया था। इसके बाद सहपत तटबंध का हिस्सा बाढ़ के पानी में बह गया था। साथ ही हजारों बीघा फसल में बाढ़ का पानी भर गया था। इसके बाद धीरे-धीरे हथिनीकुंड बैराज पर पानी का दबाव कम होता चला गया। शनिवार शाम और रविवार सुबह यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 80 सेंटीमीटर कम 230.20 मीटर हो गया था। वहीं सोमवार सुबह 8 बजे यमुना नदी का जलस्तर बढ़कर 230.75 मीटर पर पहुंच गया। शाम 4 बजे जलस्तर 10 सेंमी कम होकर 230.65 मीटर पर आ गया। सोमवार सुबह 10 बजे हथिनी कुंड बैराज से भी यमुना नदी में छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा 45086 क्यूसेक प्रति सेकंड चल रही थी, जो शाम 4 बजे बढ़कर 53 हजार 994 क्यूसेक प्रति सेकंड हो गई। वहीं, मौसम विभाग ने भी क्षेत्र में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed