{"_id":"69a09eb4be241610330d2b5b","slug":"works-worth-rs-252-crore-proposed-in-the-block-area-shamli-news-c-26-1-smrt1048-160444-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ब्लाॅक क्षेत्र में 2.52 करोड़ रुपये के कार्यों का प्रस्ताव रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ब्लाॅक क्षेत्र में 2.52 करोड़ रुपये के कार्यों का प्रस्ताव रखा
Fri, 27 Feb 2026 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
कांधला। विकास खंड में बृहस्पतिवार को ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों एवं पंचायत सदस्यों की बैठक में वित्तीय वर्ष के दौरान कराए गए विकास कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया तथा आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई।
ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक ने बताया कि वित्तीय वर्ष में विकासखंड क्षेत्र में लगभग दो करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य पूर्ण कराए गए हैं। इन कार्यों में सड़क निर्माण, नाली निर्माण, सामुदायिक भवनों की मरम्मत, पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ीकरण तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं।
बैठक के दौरान ग्राम प्रधानों और जिला पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों की सूची ब्लॉक प्रमुख को सौंपी। प्रतिनिधियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में अधूरे पड़े कार्यों को शीघ्र पूरा कराने तथा नई योजनाओं को प्राथमिकता देने की मांग उठाई। बैठक में ग्राम प्रधान संदीप पवार, पंकज मलिक, नौशाद अली, पंचायत सदस्य मनोज कुमार ,भूरा, इसराइल मंसूरी मौजूद रहे।