{"_id":"5ec16d208ebc3e90b43deac6","slug":"workers-stopped-from-rented-vehicles-shamli-news-mrt4821881103","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराए के वाहनों से आ रहे श्रमिकों को रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराए के वाहनों से आ रहे श्रमिकों को रोका
विज्ञापन
कैराना में हरियाणा बॉर्डर पर वाहनों पर चढ़कर जांच करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : SHAMLI
कैराना/झिंझाना (शामली)। पुलिस प्रशासन ने हरियाणा बॉर्डर पर सख्ती बढ़ा दी है। रविवार सुबह एसपी खुद बॉर्डर पहुंच गए और वाहनों की चेकिंग की। इसके बाद किराए के वाहन करके ला रहे प्रवासी श्रमिकों को रोककर उन्हें शेल्टर होम में शिफ्ट कर दिया और रोडवेज बसों से जिलों को भेजा।
एसपी ने बताया कि कई वाहनों में प्रवासी श्रमिक अपना सामान भरकर आ रहे थे। इनमें महिलाएं और छोटे बच्चे अधिक थे। कैराना में सत्संग भवन और अहमदगढ़ चौकी के पास बने शेल्टर भवन में वाहन रोक दिए और श्रमिकों को शेल्टर होम में शिफ्ट कर दिया। वाहन से केवल एक व्यक्ति को सामान लेकर भेजा गया। बाद में स्क्रीनिंग और भोजन खिलाकर उन्हें रोडवेज बसों के माध्यम से उनके जनपदों को भेजा जा रहा था। हरियाणा के पानीपत से कैराना पहुंची करीब 45 बसों में से 16 बसों से करीब 600 लोग पहुंचे थे।
....साहब बीवी गर्भवती है जाने दो
झिंझाना। अहमदगढ़ शेल्टर हाउस पर पत्नी और दो छोटी बेटियों और सामान के साथ टाटा 407 से पहुंचे हरदोई निवासी श्रमिक लीलू ने बताया की चंडीगढ़ में जिस मकान में किराए पर रह रहे थे, मकान मालिक ने खाली करा लिया। किसी तरह किराए की गाड़ी में सामान भरकर अपने घर जा रहे हैं। यहां पुलिस ने रोक लिया। पुलिस से गुहार लगाई कि पत्नी आठ माह की गर्भवती है। दो छोटे बच्चे हैं, लेकिन अफसरों ने नियम का हवाला देकर एक व्यक्ति को सामान के साथ भेजा जाएगा।
विज्ञापन
सहारनपुर में हंगामे के बाद रोके गए बिहार के श्रमिक
कैराना। सहारनपुर में प्रवासी श्रमिकों को लेकर हुए हंगामे के चलते जिले के शेल्टर होम में रखे गए बिहार के श्रमिकों को सहारनपुर भेजने से फिलहाल रोक लिया गया है। दरअसल, बिहार के प्रवासी श्रमिकों को ट्रेन से सहारनपुर के माध्यम से बिहार भेजा जा रहा है। रविवार को वहां प्रवासी श्रमिकों का हंगामा होने के बाद इन्हें वहां नहीं भेजा गया है। शनिवार शाम तक प्रशासन ने बिहार के करीब 88 श्रमिकों को सहारनपुर रेलवे स्टेशन भेजा था। रविवार को भी शाम तक कैराना में बिहार के करीब 111 श्रमिक पहुंच गए थे। तहसीलदार प्रवीण कुमार ने बताया कि व्यवस्था होने तक बिहार के सभी श्रमिकों को दा न्यू हाइटस एकेडमी शेल्टर होम मेें रखा गया है।

शामली में झिंझाना के अहमदगढ़ में बने शेल्टर हाउस में पहुंचे हरियाणा के प्रवासी श्रमिक।- फोटो : SHAMLI

कैराना (शामली) के राधा स्वामी सत्संग भवन में छोटे बच्चे को गोद में लेकर पहुंचे महिला।- फोटो : SHAMLI

कैराना (शामली) के राधा स्वामी सत्संग भवन के बाहर मजदूरों के बारे में जानकारी लेते अधिकारी।- फोटो : SHAMLI

कैराना (शामली) के राधा सत्संग भवन में श्रमिकों की लगी भीड़।- फोटो : SHAMLI

इन मासूमों का क्या कसूर : शामली में झिंझाना के अहमदगढ़ में बने शेल्टर हाउस में पहुंचे हरियाणा के ?- फोटो : SHAMLI

इन मासूमों का क्या कसूर : शामली में झिंझाना के अहमदगढ़ में बने शेल्टर हाउस में पहुंचे हरियाणा के प- फोटो : SHAMLI