{"_id":"6365658c8724656f873271f5","slug":"work-to-establish-social-harmony-and-brotherhood-virendra-singh-shamli-news-mrt612216016","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक सौहार्द व भाईचारा कायम करने के लिए करें कार्य: वीरेन्द्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक सौहार्द व भाईचारा कायम करने के लिए करें कार्य: वीरेन्द्र सिंह
विज्ञापन
शामली। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष मधू गुर्जर की अध्यक्षता में जिला एकीकरण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाईचारा व सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही अपने क्षेत्र की समस्याओं को उठाकर उनका निस्तारण कराने की अपील की।
जिला एकीकरण समिति की बैठक में समिति के कार्यक्षेत्र के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। जिसमें समिति के सदस्यों ने अपने-अपने सुझावों को रखते हुये एकीकरण के दृष्टिगत सामाजिक सौहार्द और आपसी भाई-चारा बनाए रखने पर जोर दिया। जनपद में भाईचारा कायम करने की बात कही। बैठक के दौरान एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि समिति के प्रत्येक सदस्य का कर्तव्य है कि जनपद में सामाजिक सौहार्द, भाईचारा बनाए रखने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में कार्य करें और कोई भी समस्या हो उसका निराकरण हो।
मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी ने कहा कि उक्त समिति का उद्देश्य विभिन्न वर्गों में सामाजिक सौहार्द, एकता, भाईचारा आदि को अधिक सार्थक बनाना है। कहा कि एकीकरण की बैठक को और अधिक विस्तारिकरण करने के लिये जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को समिति में जोड़ा गया है। बैठक में समिति के सदस्यों ने समिति के सदस्यों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाने की बात कही, ताकि समस्या का पता चले और उनका समाधान हो सकें। इस दौरान डीआईओएस सरदार सिंह, मौहम्मद जाहिद, मोहित जैन आदि मौजूद रहे।