{"_id":"585acd874f1c1b1e64e3ae66","slug":"wool-kairana-block-contains-six-village-in-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊन, कैराना ब्लाक के छह गांव शामली में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊन, कैराना ब्लाक के छह गांव शामली में शामिल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Thu, 22 Dec 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
meeting
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। उत्तर प्रदेश योजना आयोग के सदस्य डॉक्टर सुधीर पंवार के प्रयास से ऊन ब्लाक के मालैंडी, कैराना ब्लाक के मुंडेट कलां, बधेव, टिटौली, कसेरवा कलां और कसेरवा खुर्द आदि गांवों को शामली ब्लाक में शामिल करने की स्वीकृति मिल गई है। बुधवार को कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। ये गांव ब्लाक कार्यालयों से 15 किमी दूर थे। लंबे समय से इन्हें शामली में मिलाने की मांग चल रही थी।
कैराना, ऊन ब्लाक के प्रधानों, पूर्व प्रधानों ने उत्तर प्रदेश योजना आयोग के सदस्य डॉक्टर सुधीर पंवार से छह माह पूर्व मिलकर अवगत कराया था कि कैराना ब्लाक के मुंडेट कलां, कन्नू खेेड़ा बधेव, टिटौली, कसेरवा कलां, कसेरवा खुर्द, मालैंडी गांव की दूरी शामली ब्लाक से नजदीक है। कैराना एवं ऊन ब्लाक की दूूूूरी इन गांवों से करीब 15 किमी तक है। इन सभी गांवों को शामली ब्लाक में शामिल किया जाए।
सुधीर पंवार ने इस संबंध में डीएम और उत्तर प्रदेश के ग्राम्य विकास के प्रमुख सचिव को पत्र लिखा था। पांच अगस्त को डीएम ने पत्र लिखकर इन गांवों को शामली ब्लाक में शामिल किए जाने की संस्तुति की थी।
विज्ञापन
यह प्रस्ताव बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट के सामने रखा गया। जिसमें इसे स्वीकृति दे दी गई। डीएम सुजीत कुमार ने बताया कि कैराना ब्लाक के पांच गांव और ऊन ब्लाक के एक गांव को शामली ब्लाक में शामिल करने की स्वीकृति की जानकारी मिली है, किंतु उन्हें शासन का पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। उधर, योजना आयोग के सदस्य सुधीर पंवार ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया है। उनका कहना है कि इन गांवों में तेजी के साथ विकास होगा।