Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Parents could face a six-year prison sentence if their underage children drive vehicles.

Shamli News: नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावकों को हो सकती है छह साल की सजा

Sat, 21 Nov 2026 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Parents could face a six-year prison sentence if their underage children drive vehicles.
-सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवेश कुमार ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की दी जानकारी
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को यातायात जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवेश कुमार ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नाबालिग के वाहन चलाते पकड़े जाने पर अभिभावक को सजा हो सकती है। यह सजा छह साल तक की होगी।
प्रवेश कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं को सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने की बढ़ती संख्या पर चिंता जताई। थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसलिए वाहन चलाते समय सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। यातायात उपनिरीक्षक लाल विराट ने विद्यार्थियों को दोपहिया वाहन पर हेलमेट लगाने की सलाह दी। उन्होंने कार चलाते समय सीट बेल्ट बांधने और ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने को कहा। विराट ने निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने की जानकारी दी। उन्होंने बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन न चलाने पर भी जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता उप प्रधानाचार्य मलूक चंद ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ सामाजिक और नागरिक जिम्मेदारियों का पालन करने पर जोर दिया। मलूक चंद ने कहा कि यह छात्रों का कर्तव्य है। अंत में, उन्होंने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed