फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Women of the country became empowered under the leadership of Narendra Modi: Anup

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की महिलाएं हुईं सशक्त : अनूप

Sun, 11 Feb 2024 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 11 Feb 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Women of the country became empowered under the leadership of Narendra Modi: Anup
शामली पार्टी कार्यालय पर  आयोजित  कार्यक्रम में भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित करते  क्षेत
शामली। भाजपा की तरफ से नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत चाय पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को अग्रसेनन बरातघर में आयोजित कार्यक्रम एनजीओ, स्वयं सहायता समूह, पर्यावरण, लीगल अवेयरनेस स्वास्थ्य, शिक्षा पर काम करने वाली महिलाओं को संबोधित करते हुए भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अनूप वाल्मीकि ने कहा कि आज की महिला पूरे देश को दिशा दे रही है। देश आज के प्रथम व्यक्ति के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समस्त महिला शक्ति का गौरव बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में आज देश कि नारी शक्ति दुनिया में परचम लहरा रही है। उन्होंने महिलाओं से संवाद करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश की महिला आर्थिक सामाजिक रूप से सशक्त हुई है। कैराना लोकसभा प्रभारी मनोज सिवाच ने कहा कि 21वीं शताब्दी पूरी तरीके से महिला शक्ति के नाम रहेगी। कैराना लोकसभा संयोजक प्रमोद सैनी अट्टा ने कहा कि देश आज की महिला पुरुषों से कदमताल करते हुए जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपनी ताल ठोक रही है। उन्होंने कहा कि रक्षा, शिक्षा, चिकित्सा, खेल और विज्ञान सभी में आज महिला शक्ति अपने नेतृत्व अपना परचम लहरा रही है।

इस अवसर पर पुनीत द्विवेदी, निविश चौधरी, शशि अरोड़ा, कुसुमलता पाल, पंकज राणा, दामोदर सैनी, रोहित विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed