{"_id":"688bbee381cd2d272f099b4a","slug":"womans-body-found-hanging-from-a-noose-family-members-created-a-ruckus-alleging-murder-shamli-news-c-26-1-smrt1048-146780-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: महिला का फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने हत्या का आरोप लगा किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: महिला का फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने हत्या का आरोप लगा किया हंगामा
विज्ञापन
कांधला थाना क्षेत्र के गांव गढीरामकौर निवासी अनिका पंवार उर्फ शिखा का फाइल फोटो ।
- फोटो : संवाद
- परिजनों ने ससुराल वालों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। थानाक्षेत्र के गांव गढ़ी रामकौर में अनिका पंवार (32) का शव कमरे में छत के कुंडे से रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला। मृतका के परिजन गांव में पहुंचे और उन्होंने हंगामा करते हुए ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया। परिजनों की तरफ से पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
बृहस्पतिवार को पुलिस को गढ़ी रामकौर में महिला का शव फंदे पर लटका होने की सूचना मिली। कांधला पुलिस के साथ सीओ कैराना श्याम सिंह और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। उधर, मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। जनपद सहारनपुर के पंतनगर निवासी चरण सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री अनिका पंवार उर्फ शिखा पंवार का विवाह वर्ष 2020 में कांधला क्षेत्र के गांव गढ़ी रामकौर निवासी राम समुंतर के साथ हुआ था।
आरोप है कि शादी के बाद से ही अनिका को ससुराल पक्ष के लोग लगातार परेशान कर रहे थे। बृहस्पतिवार को उन्हें सूचना मिली कि अनिका की मौत होने की सूचना मिली। जब वे परिजनों के साथ पहुंचे तो अनिका का शव फंदे से लटका मिला। चरण सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में मृतका की सास, ससुर और पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
सीओ और नायब तहसीलदार ने मृतका के परिजन और ससुराल पक्ष के बयान दर्ज किए। सीओ ने बताया कि मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है, जबकि ससुराल पक्ष का कहना है कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कांधला थाना क्षेत्र के गांव गढीरामकौर निवासी अनिका पंवार उर्फ शिखा का फाइल फोटो ।- फोटो : संवाद