फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Emphasis placed on unity and education within the Kashyap community.

Shamli News: कश्यप समाज की एकता और शिक्षा पर दिया जोर

Sun, 27 Sep 2026 07:10 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 27 Sep 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
Emphasis placed on unity and education within the Kashyap community.
थानाभवन में आयोजित कश्यप सम्मेलन में मौजूद पदा​धिकारी। आयोजक
सामाजिक सम्मेलन में राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाभवन। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे स्थित बैंक्वट हॉल में रविवार को कश्यप समाज की एकता, सामाजिक जागरूकता और राजनीतिक भागीदारी को लेकर कश्यप एकता सामाजिक सम्मेलन आयोजित हुआ। वक्ताओं ने सामाजिक एकता बनाए रखने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि सर्वजन लोक शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमपाल कश्यप ने कहा कि समाज की तरक्की के लिए एकता और धर्म के प्रति जागरूकता जरूरी है। समाज को आपसी मतभेद और पाखंडवाद से बचते हुए शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विकास पर ध्यान देना चाहिए। युवाओं को शिक्षा के साथ रोजगार और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी जागरूक होना चाहिए। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाज की बड़ी संख्या उसकी ताकत है। इसका उपयोग सामाजिक विकास और लोकतांत्रिक व्यवस्था में सार्थक भागीदारी के लिए किया जाना चाहिए। सम्मेलन में राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने, समाज की जनसंख्या के अनुपात में शासन-प्रशासन में भागीदारी सुनिश्चित करने और जातिगत भेदभाव से मुक्ति जैसे विषयों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और बेहतर शिक्षा दिलाने पर भी जोर दिया। सम्मेलन में सपा के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार, विनोद छात्र, राजकुमार ठेकेदार, मोहर सिंह कश्यप, रामशरण कश्यप, मास्टर कृष्णपाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed