{"_id":"6ab9322f4366921aa606216e","slug":"rain-causes-fault-power-supply-disrupted-for-10-hours-in-babri-shamli-news-c-26-1-sal1002-174960-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बारिश से फाल्ट, बाबरी में 10 घंटे बिजली ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बारिश से फाल्ट, बाबरी में 10 घंटे बिजली ठप
विज्ञापन
18 एमएम बारिश से गर्मी मिली राहत, आज भी बारिश की संभावना
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली/बाबरी। जिले में शुक्रवार शाम चार बजे से शुरू हुई बूंदाबांदी के बाद शनिवार रात में रुक-रुककर रिमझिम बारिश होती रही। रविवार सुबह करीब पांच बजे बारिश थमी। इसके बाद दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, जिससे मौसम सुहाना बना रहा। बारिश के कारण लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।
रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ। पूर्वी यमुना नहर लोअर खंड के सहायक अमरजीत ने बताया कि जिले में 18 एमएम बारिश हुई है।सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ की मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि सोमवार को बादल छाने और बारिश होने के आसार है।
बाबरी क्षेत्र में शनिवार देर रात से रविवार सुबह तक करीब दस घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार रात करीब 1:30 बजे बिजली गुल हुई, जो रविवार सुबह करीब 11 बजे आपूर्ति बहाल होने के बाद ग्रामीणों को राहत मिली।
विज्ञापन
लंबे समय तक बिजली नहीं आने के कारण किसानों को पशुओं के लिए चारा काटने में दिक्कत हुई।
इस संबंध में ऊर्जा निगम के जेई श्रीनिवास ने बताया कि रात में मौसम खराब होने के कारण बाबरी थाने के पास और पेपर मिल रोड पर 11 हजार केवी की बिजली लाइन के तार टूट गए थे। विभागीय कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर लाइन को दुरुस्त कराया, इसके बाद रविवार सुबह करीब 11 बजे बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई।