फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Woman riding bike dies after being crushed by truck

ट्रक से कुचलकर बाइक सवार महिला की मौत

Mon, 21 Sep 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Woman riding bike dies after being crushed by truck
ट्रक से कुचलकर बाइक सवार महिला की मौत
विज्ञापन

शामली। झिंझाना थानाक्षेत्र में बिडौली के निकट ट्रक की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई, जबकि पति दूसरी तरफ गिरने से बाल-बाल बच गया।
सोमवार को कांधला थानाक्षेत्र के गांव भारसी निवासी जसपाल अपनी पत्नी संतोष के साथ बाइक से करनाल की तरफ से शामली आ रहा था। रास्ते में झिंझाना थानाक्षेत्र में बिडौली के निकट पहुंचा तो सामने से आए ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर बाइक सवार दंपती सड़क पर गिर गया। बाइक पर पीछे बैठी महिला ट्रक के पहिये के नीचे आकर कुचल गई और उसकी मौत हो गई, जबकि पति दूसरी तरफ गिरने से बच गया। झिंझाना थाना प्रभारी सर्वेश कुमार ने बताया कि ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हुई है। ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed